Get App

Stock Markets Crash: एक हफ्ते में 5% टूटा बाजार, क्या यह खरीदारी का बड़ा मौका है?

भारतीय बाजार पहले से दबाव में थे। फरवरी में आईटी शेयरों में गिरावट ने बाजार पर दबाव बढ़ाया। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले और फिर ईरान के जवाबी हमले ने बाजार पर दबाव और बढ़ा दिया। इसके चलते बीते एक हफ्ते में बाजार के प्रमुख सूचकांक करीब 5 फीसदी तक गिर चुके हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 12:29 PM
Stock Markets Crash: एक हफ्ते में 5% टूटा बाजार, क्या यह खरीदारी का बड़ा मौका है?
सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील, एलएंडटी, गेल (इंडिया), जिंदल स्टील, बैंक ऑफ बड़ौदा, सीमेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान जिंक, इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस शामिल थे।

शेयर बाजारों में 4 मार्च को बहुत बड़ी गिरावट आई। बाजार के प्रमुख सूचकांक दबाव के साथ खुले। 12 बजे तक बाजार में खास रिकवरी नहीं दिखी। निफ्टी 504 प्वाइंट्स यानी 2.04 फीसदी गिरकर 24,365 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1,558 प्वाइंट्स गिरकर 78,672 प्वाइंट्स पर था। बैंक निफ्टी में भी बड़ी गिरावट दिखी। यह 2.19 फीसदी यानी 1,310 प्वाइंट्स गिरकर 58,521 पर चल रहा था। खास बात यह है कि छोटे बड़े सभी शेयरों में बड़ी बिकवाली दिखी।

इजरायल-अमेरिका और ईरान की लड़ाई ने बढ़ाया दबाव

भारतीय बाजार पहले से दबाव में थे। फरवरी में आईटी शेयरों में गिरावट ने बाजार पर दबाव बढ़ाया। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले और फिर ईरान के जवाबी हमले ने बाजार पर दबाव और बढ़ा दिया। इसके चलते बीते एक हफ्ते में बाजार के प्रमुख सूचकांक करीब 5 फीसदी तक गिर चुके है। इससे निवेशकों में डर है। उन्हें बाजार में और गिरावट का डर सता रहा है। मध्यपूर्व की लड़ाई 4 फरवरी को पांचवें दिन प्रवेश कर गई। अभी कोई पक्ष झुकने को तैयार नहीं है।

इन दिग्गज कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें