Get App

भारत से भी ज्यादा इन देशों का क्रैश हुआ शेयर बाजार... हांगकांग में टूटा रिकॉर्ड, ताइवान में रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

Global Markets Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए जवाबी टैरिफ ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में हड़कंप मचा दिया है। वॉल स्ट्रीट से लेकर एशिया और यूरोप तक हर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखी गई। हालांकि, इस चौतरफा गिरावट के बीच में भी भारतीय शेयर बाजारों ने तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन किया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले सीमित गिरावट देखी गई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 5:23 PM
भारत से भी ज्यादा इन देशों का क्रैश हुआ शेयर बाजार... हांगकांग में टूटा रिकॉर्ड, ताइवान में रोकनी पड़ी ट्रेडिंग
Global Markets Crash: हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 13 प्रतिशत तक गिर गया, जो इस साल की सबड़े बड़ी गिरावट है

Global Markets Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए जवाबी टैरिफ ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में हड़कंप मचा दिया है। वॉल स्ट्रीट से लेकर एशिया और यूरोप तक हर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखी गई। हालांकि, इस चौतरफा गिरावट के बीच में भी भारतीय शेयर बाजारों ने तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन किया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले सीमित गिरावट देखी गई।

किस देश को सबसे बड़ा झटका?

सबसे अधिक गिरावट एशियाई शेयर बाजारों में देखने को मिली। इसमें भी हांगकांग का मार्केट टॉप पर रहा। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 13 प्रतिशत तक गिर गया, जो हाल के सालों में इसमें आई सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट रही। ताइवान का बेंचमार्क इंडेक्स 9.7 प्रतिशत तक गिर गया, जिसके बाद इसमें ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 7.4% लुढ़क कर अब बियर मार्केट जोन में प्रवेश कर गया है।

यूरोपीय बाजारों में भी यही तस्वीर रही। जर्मनी का DAX इंडेक्स खुलते ही 10 प्रतिशत गिर गया। जबकि फ्रांस का CAC 5.6 प्रतिशत टूटा और लंदन का FTSE 100 भी दोपहर तक 4.7 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजारों के फ्यूचर्स भी दबाव में दिखे। डाउ फ्यूचर्स 1,200 अंक यानी 3.3 प्रतिशत नीचे थे, जबकि S&P 500 और नैस्डैक फ्यूचर्स में भी चार प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें