अभी एग्रेसिव ओवरनाइट पॉजिशंस नहीं लेने की सलाह, स्ट्रॉन्ग खुलने के बाद सूचकांक लाल निशान में आए

मार्केट के प्रमुख सूचकांक 24 मई को मार्केट खुलते ही नई ऊंचाई पर पहुंच गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही बिकवाली दबाव से सूचकांक लाल निशान में आ गए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोकसभा चुनावों के नतीजों तक बाजार में उतारचढ़ाव जारी रहेगा

अपडेटेड May 24, 2024 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
अगले कुछ सेशंस में निफ्टी 23,150-23,250 को पार करने की कोशिश कर सकता है। गिरावट की स्थिति में 22,750-22,800 अगला सपोर्ट लेवल हो सकता है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी ने 24 मई को उंचाई के नए रिकॉर्ड बना दिए। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद निफ्टी 23,004 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 75,582 पर पहुंच गया। 23 मई को दोनों सूचकांकों ने उंचाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। एनालिस्ट्स ने मार्केट में तेजी जारी रहने की उम्मीद जताई है। ऐसे में निफ्टी के जल्द 23,150 प्वाइंट्स पर पहुंच जाने की उम्मीद है। हालांकि 40-45 मिनट बिकवाली दबाव से दोनों ही सूचकांक लाल निशान में आ गए।

    एग्रेसिव ओवरनाइट पॉजिशंस नहीं लेने की सलाह

    Angel One के रिसर्च हेड (टेक्निकल एंड डेरिवेटिव) समीत चव्हाण ने ट्रेडर्स को एग्रेसिव ओवरनाइट पॉजिशंस नहीं लेने की सलाह दी है। इसकी वजह है कि लोकसभा चुनावों से पहले मार्केट में उतारचढ़ाव (Market Volatility) जारी रह सकता है। उन्होंने कहा, "हमें बुलिश ट्रेंड (Bullish Trend) जारी रहने की उम्मीद है। अगले कुछ सेशंस में निफ्टी 23,150-23,250 को पार करने की कोशिश कर सकता है। गिरावट की स्थिति में 22,750-22,800 अगला सपोर्ट लेवल हो सकता है।"


    लॉर्जकैप स्टॉक्स कर रहे तेजी की अगुवाई

    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजय कुमार ने भी अगले कुछ हफ्तों में मार्केट में बुलिश ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, "इस तेजी की अच्छी बात यह है कि इसकी लीडरशिप अच्छी वैल्यूएशंस वाले लार्जकैप स्टॉक्स के पास है। महंगे स्टॉक्स का इस रैली में पार्टिसिपेशन कम है। लार्जकैप स्टॉक्स का अच्छा प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है।"

    बिकवाली के दबाव से सूचकांक लाल निशान में

    सुबह में स्ट्रॉन्ग शुरुआत के बाद प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बढ़ गया। 10:12 बजे निफ्टी 50 करीब 32 अंक की कमजोरी के साथ 22,932 पर था। सेंसेक्स 101 अंक गिरकर 75,312 प्वाइंट्स पर था। बैंक निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिला। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक दिन तेजी के बाद अगले दिन गिरावट सामान्य है। कम से कम लोकसभा चुनावों के नतीजों तक बाजार का ट्रेंड ऐसा बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Foreign Funds की अचानक खरीदारी ने चौंकाया, GE T&D, Sun Pharma और Cochin Shipyard में क्या चल रहा है?

    चढ़ने और गिरने वाले स्टॉक्स

    बाजार पर बिकवाली के दबाव के बाद भी Adani Energy, Adani Total Gas, Hindalco और Power Finance Corp के स्टॉक में तेजी दिखी। गिरने वाले शेयरों में Adani ports, Cholamandalam invest, LIC और मैरिको शामिल थे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।