Get App

Stock Markets: क्या बाजार में बॉटम बन चुका है? जानिए VIX क्या संकेत दे रहा है

एक महीने में निफ्टी करीब 2,700 प्वाइंट्स गिरा। शेयर बाजार पर मध्यपूर्व की लड़ाई का असर दिखा। हालांकि, निगेटिव खबरों के बीच में आने वाली पॉजिटिव खबरों से बाजार चढ़ता-उतरता रहा। बाजार की सबसे बड़ी चिंता क्रूड ऑयल की कीमतें हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 28, 2026 पर 3:27 PM
Stock Markets: क्या बाजार में बॉटम बन चुका है? जानिए VIX क्या संकेत दे रहा है
इंडिया वीआईएक्स का मतलब इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स है। ट्रेडर्स इसे 'डर का पैमाना' (fear gauge) कहते हैं।

मार्च की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं रही। आखिर तक बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। एक महीने में निफ्टी करीब 2,700 प्वाइंट्स गिरा। शेयर बाजार पर मध्यपूर्व की लड़ाई का असर दिखा। हालांकि, निगेटिव खबरों के बीच में आने वाली पॉजिटिव खबरों से बाजार चढ़ता-उतरता रहा। बाजार की सबसे बड़ी चिंता क्रूड ऑयल की कीमतें हैं। क्रूड में नरमी से बाजार में तेजी दिखी, जबकि क्रूड में तेजी से बाजार में गिरावट दिखी। ऐसे में निफ्टी में कारोबार के दौरान 400 प्वाइंट्स से ज्यादा उतार-चढ़ाव कई दिन देखने को मिला।

क्या बाजार में बॉटम बन गया है?

सवाल है कि बाजार कितना गिरेगा? बाजार का बॉटम क्या होगा? इस सवाल का सही जवाब यह है कि इस बारे में कोई नहीं जानता है। बाजार पर असर डालने वाले कई फैक्टर्स हैं। लेकिन, एक खास इंडिकेटर है, जो यह बता सकता है कि बाजार में गिरावट पर कम से कम थोड़े समय के लिए ही, कब रोक लग सकती है। यह इंडिकेटर VIX है।

VIX का मतलब क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें