Share Market All Time High: 15 जनवरी को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 73000 के मार्क को पार करता हुआ 73,288.78 के ऑल टाइम हाई को छू गया। वहीं एनएसई निफ्टी पहली बार 22000 के मार्क को क्रॉस कर गया और इसने 22,081.95 का ऑल टाइम हाई छुआ। भारतीय शेयर बाजारों के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने में सबसे बड़ा हाथ आईटी कंपनियों के शेयरों का रहा। अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए प्रमुख आईटी कंपनियों के वित्तीय नतीजे, अनुमान से अच्छे रहे। इससे आईटी स्टॉक्स में खरीद बढ़ गई।
