Get App

Stock picks : जानिए आशीष क्याल को क्यूं लगता है कि मौजूदा उठापटक के बाद शक्ति शुगर्स और इंफोसिस में फिर से शुरू हो सकती है तेजी

आशीष क्याल का कहना है कि 1,960 रुपये के स्तर से ऊपर जाने पर इंफोसिस 2,080 रुपये तक जाता दिख सकता है, बशर्ते नीचे की ओर 1,850 रुपये का स्तर पर दिख रहा सपोर्ट बना रहे। शक्ति शुगर्स का एमएसीडी इंडिकेटर 0 से ऊपर है और एमएसीडी लाइन सिग्नल लाइन से ऊपर चली गई है। यह इस बात का संकेत है कि शेयर में तेजी बढ़ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2024 पर 9:56 AM
Stock picks : जानिए आशीष क्याल को क्यूं लगता है कि मौजूदा उठापटक के बाद शक्ति शुगर्स और इंफोसिस में फिर से शुरू हो सकती है तेजी
आशीष ने कहा कि इंफोसिस ब्रेकआउट पैटर्न की नेकलाइन के पास कारोबार कर रहा है। छोटे-मझोले शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण हमें स्टॉक में शॉर्ट टर्म में उथल-पुथल दिख सकती है

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि शक्ति शुगर्स का एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस/डाइवर्जेंस) इंडिकेटर 0 से ऊपर है और एमएसीडी लाइन सिग्नल लाइन से ऊपर चली गई है। यह इस बात का संकेत है कि शेयर में तेजी बढ़ गई है और आने वाले सत्र में भी इसमें तेजी जारी रह सकती है। अगर स्टॉक 43.70 रुपये से ऊपर जाता है तो इसमें तेजी बढ़ेगी और स्टॉक 47 रुपये या उससे ऊपर जाता दिखेगा।

कैपिटल मार्केट में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले क्याल को इंफोसिस में भी तेजी का रुझान दिखाई दे रहा है। मनीकंट्रोल से बात करते हुए उन्होंने कहा, "एक बार जब शॉर्ट टर्म उथल-पुथल खत्म हो जाएगी तो हमें उम्मीद है कि इस शेयर में तेजी आएगी। 1,960 रुपये के स्तर को पार करने से खरीदारी में और तेजी आ सकती है। इससे स्टॉक में तेजी की भावना मजबूत होगी और संभावित ब्रेकआउट की पुष्टि भी होगी।"

वर्तमान बाजार में आपके पसंदीदा शेयर कौन हैं?

इसके जवाब में आशीष क्याल ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में शक्ति शुगर्स में 2.81फीसकी से अधिक की तेजी देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से स्टॉक रेक्टैंगुलर तरीके से आगे बढ़ रहा है, जो स्टॉक में एक्युमुलेशन होने का संकेत है। 43.70 रुपये से ऊपर की डेली क्लोजिंग इस पैटर्न के टूटने की पुष्टि करेगी। इसका MACD 0 से ऊपर है और MACD लाइन सिग्नल से ऊपर चली गई है। ये इस बात का संकेत है कि स्टॉक में तेजी बढ़ गई है और आने वाले सत्र में ये जारी रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें