Get App

Stock Radar: Infosys, Suzlon और Federal Bank समेत इन कंपनियों से बनेगा पैसा, चेक करें लिस्ट और बनाएं स्ट्रैटेजी

Stock Radar: पिछले कारोबारी हफ्ते पांच दिनों में 2 फीसदी की गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते की ग्रीन शुरुआत हुई और Nifty 50 करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ। लेकिन आज वैश्विक मार्केट से मिला-जुला संकेत मिल रहा है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ के नतीजे पिछले आ चुके हैं। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 8:52 AM
Stock Radar: Infosys, Suzlon और Federal Bank समेत इन कंपनियों से बनेगा पैसा, चेक करें लिस्ट और बनाएं स्ट्रैटेजी
मारुति सुजुकी इंडिया, सिप्ला, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, केनरा बैंक और एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज समेत ये कंपनियां आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

Stock Radar: पिछले कारोबारी हफ्ते पांच दिनों में 2 फीसदी की गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते की ग्रीन शुरुआत हुई और Nifty 50 करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ। हालांकि अभी भी रिकॉर्ड हाई से यह 7 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। निफ्टी 50 सोमवार को 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 24339.15 और सेंसेक्स 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 80005.04 पर बंद हुआ था। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से रेड संकेत मिल रहे हैं यानी कि मार्केट में फिर दबाव दिख सकता है।

हालांकि यूरोपीय मार्केट से सपोर्ट मिल रहा है और एशियाई मार्केट में मिला-जुला रुझान है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ के नतीजे पिछले आ चुके हैं। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।

आज इन कंपनी के आएंगे सितंबर तिमाही के नतीजे

मारुति सुजुकी इंडिया, सिप्ला, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, केनरा बैंक, एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज, अलाइड ब्लेंडर्स और डिस्टिलर्स, मैरिको, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, दीपक फर्टिलाइजर्स, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, इंजीनियर्स इंडिया, फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, गोदरेज एग्रोवेट, HUDCO, लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, एमटीएआर टेक्नोलॉजीज, प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, श्रीराम एसेट मैनेजमेंट, स्टार हेल्थ और अलाइड इंश्योरेंस कंपनी, सिम्फनी, वोल्टास, और वेबसोल एनर्जी सिस्टम आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें