Stock Radar: HDFC Bank समेत इन शेयरों पर आज निगाहें, जमकर बरसेगा पैसा

Stock Radar: लगातार तीन कारोबारी दिनों से घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव आखिरकार शुक्रवार को थम गया। तीन कारोबारी दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब डेढ़ फीसदी टूटे थे। फिर शुक्रवार को ये करीब आधा फीसदी मजबूत हुए। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन सिग्नल मिल रहा है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 9:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अल्ट्राटेक सीमेंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, 360 वन वाम, ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, सिटी यूनियन बैंक, साइंट डीलएम, ग्राविता इंडिया, एचएफसीएल, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, नेल्को, रूट मोबाइल, सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेस, और सुप्रीम पेट्रोकेम आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

Stock Radar: लगातार तीन कारोबारी दिनों से घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव आखिरकार शुक्रवार को थम गया। तीन कारोबारी दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब डेढ़ फीसदी टूटे थे। फिर शुक्रवार को ये करीब आधा फीसदी मजबूत हुए। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। हालांकि अब सेंसेक्स 81,224.75 और निफ्टी 24,854.05 पर है। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन सिग्नल मिल रहा है यानी मार्केट बढ़त के साथ खुल सकता है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ कल यानी शनिवार को आएंगे और कुछ के कल यानी गुरुवार को ही आ चुके है। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

अल्ट्राटेक सीमेंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, 360 वन वाम, ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, सिटी यूनियन बैंक, साइंट डीलएम, ग्राविता इंडिया, एचएफसीएल, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, नेल्को, रूट मोबाइल, सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेस, और सुप्रीम पेट्रोकेम आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।


इन कंपनियों के आए तिमाही नतीजे

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.3 फीसदी उछलकर 16,821 करोड़ रुपये और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 9.9 फीसदी उछलकर 30,107.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 1.33 फीसदी से उछलकर 1.36% और नेट एनपीए 1.39% से बढ़कर 0.41% पर पहुंच गया। प्रोविजन एंड कंटेंजेंसीज सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में 2,903.8 करोड़ रुपये से गिरकर 2,700.5 करोड़ रुपये पर आ गया

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.8 फीसदी उछलकर 3,343.7 करोड़ रुपये और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 11.5 फीसदी उछलकर 7,019.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 0.35 फीसदी से उछलकर 0.43% और नेट एनपीए 0.39% से बढ़कर 1.49% पर पहुंच गया। प्रोविजन एंड कंटेंजेंसीज सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में 366.55 करोड़ रुपये से बढ़कर 660.4 करोड़ रुपये पर आ गया।

Tata Consumer Products

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का सितंबर तिमाही में कंसालिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 0.04% बढ़कर 359.3 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 12.9% बढ़कर 4,214.5 करोड़ रुपये, EBIT भी 16.6 फीसदी बढ़कर 626.3 करोड़ और मार्जिन 14.4 फीसदी से बढ़कर 14.9% पर पहुंच गया। नेट डील्स विन 53.4 करोड़ डॉलर से उछलकर 60.3 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

Jio Financial Services

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का सितंबर तिमाही में कंसालिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3.1% बढ़कर 689.07 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 14.05% बढ़कर 693.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

UCO Bank

यूको बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 50 फीसदी उछलकर 602.7 करोड़ रुपये और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 20 फीसदी उछलकर 2,300.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ग्रॉस एनपीए भी तिमाही आधार पर 3.32 फीसदी से गिरकर 3.18% और नेट एनपीए 0.78% से टूटकर 0.73% पर पहुंच गया।

RBL Bank

आरबीएल बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24 फीसदी गिरकर 223 करोड़ रुपये पर आ गया और नेट इंटेरेस्ट मार्जिन 5.54 फीसदी से गिररकर 5.04 फीसदी पर आ गया। हालांकि नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 9 फीसदी उछलकर 1,615 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं ग्रॉस एनपीए भी तिमाही आधार पर 0.74 फीसदी से उछलकर 0.79% और नेट एनपीए 2.69% से बढ़कर 2.88% पर पहुंच गया।

Tech Mahindra 

टेक महिंद्रा का सितंबर तिमाही में कंसालिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर 46.8% बढ़कर 1,250.1 करोड़ रुपये, अदर इनकम 260.4% उछलकर 521.5 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 2.4% बढ़कर 13,313.2 करोड़ रुपये, डॉलर रेवेन्यू 1.9% उछलकर $1,58.87 पर पहुंच गया। इस दौरान EBIT भी 16.2 फीसदी बढ़कर 1,280.4 करोड़ और मार्जिन 8.5 फीसदी से बढ़कर 9.6% पर पहुंच गया। नेट डील्स विन 53.4 करोड़ डॉलर से उछलकर 60.3 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

JSW Steel

जेएसडब्ल्यू जेएफई इलेक्ट्रिकल स्टील के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी जेस्क्वॉयर इलेक्ट्रिकल स्टील नासिक ने थायसेनक्रुप इलेक्ट्रिकल स्टील इंडिया की 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। इस सौदा करीब ₹4,051.4 करोड़ का होगा। जेएसडब्ल्यू जेएफई इलेक्ट्रिकल स्टील की बात करें तो यह जेएसडब्ल्यू स्टील और जेएफई स्टील कॉरपोरेशन की 50:50 ज्वाइंट वेंचर है।

JM Financial

आरबीआई ने JM फाइनेंशियल की मैटेरियल सब्सिडयिरी जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पर लगाए गए प्रतिबंधों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है। आरबीआई ने इस साल मार्च में कंपनी को शेयरों और डिबेंचरों गिरवी रखकर लोन बांटने से रोक दिया था। हालांकि अब यह रोक हट गई है।

PTC Industries

पीटीसी ने ट्राक प्रिसिशन सॉल्यूशंस की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरकैपिटल, लियाम मार्क बेविंगटन, केविन एंड्र्यू मनी और पॉल यंग के साथ एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। ट्राक एविएशन, डिफेंस और पावर जेनेरेशन मार्केट के लिए प्रिसिजन-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स बनाती है। इसका कारोबार यूके में फैला हुआ है।

Dodla Dairy

डेयरी कंपनी डोडला डेयरी ने महाराष्ट्र के धराशिव में 35.23 एकड़ भूमि खरीद ली है। इस पर एक प्लांट लगाया गया है।

Godrej Properties

गोदरजे प्रॉपर्टीज ने अहमदाबाद में 3 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। इसमें 90 लाख वर्ग फुट का बिक्री लायक एरिया डेवलप किया जा सकता है। इसमें प्रीमियम ₹1,300 करोड़ के प्रीमियम रेजिडेंशियल अपार्टमेंट तैयार हो सकते हैं।

KPIT Technologies

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का बोर्ड 23 अक्टूबर को इक्विटी शेयरों या किसी अन्य तरीके पैसे जुटाने पर विचार करेगा।

MOIL

कंपनी ने मध्य प्रदेश राज्य खनन निगम (MPSMCL) के साथ एक ड्राफ्ट ज्वांट वेंचर एग्रीमेंट किया है। इसके तहत कंपनी मध्य प्रदेश में राज्य में खनन करेगी।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स को रक्षा मंत्रालय से ₹491 करोड़ के लेटर ऑफ इंटेट (LoA) मिले हैं। इसके तहत कंपनी को एक एकॉस्टिक रिसर्च शिप (ARS) तैयार करना है।

PG Electroplast

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के बोर्ड ने क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए ₹1,500 करोड़ तक के इक्विटी शेयर या कंवर्टिबल सिक्योरिटीज को जारी करने को मंजूरी दी है।

HMA Agro Industries

एचएमए एग्रो ने मलेशिया के सेलांगोर राज्य की एक सरकारी संस्था सेलांगोर कृषि विकास निगम के साथ फ्रोजेन बोनलेस मटन की सप्लाई और अन्य मौकों की तलाश के लिए एमओयू पर साइन किए हैं।

Wipro

विप्रो ने अमेरिका में स्टेप-डाउन सब्सिडियरी विप्रो लाइफ साइंस सॉल्यूशंस LLC बनाया है। 10 अक्टूबर को बनी यह कंपनी लाइफ साइंसेज सगेमेंट नए कारोबारी मौकों का पता लगाएगी।

CG Power and Industrial Solutions

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के बोर्ड की आज 21 अक्टूबर को बैठक है। इसमें इक्विटी शेयरों, डिबेंचर्स, वारंट्स, प्रिफरेंस शेयर्स या किसी अन्य इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटीज को जारी कर पैसे जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

Canara Bank

केनरा बैंक तंजानिया के एसेट्स और लायबिलिटीज की एक्सिम बैंक तंजानिया को बेचने के लिए बैंक ऑफ तंजानिया ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद केनरा बैंक तंजानिया का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

Star Cement

स्टार सीमेंट के सीईओ विनीत कुमार तिवारी ने व्यक्तिगत कारणों से 18 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बल्क डील्स

Inox Wind

iShares ग्लोबल क्लीन एनर्जी यूसीआईटीएस ईटीएफ ने आईनॉक्स विंड की 0.52% हिस्सेदारी ₹222.3 प्रति शेयर के भाव में खरीदा। यह सौदा ₹151.72 करोड़ रुपये का पड़ा।

MTAR Technologies

iShares ग्लोबल क्लीन एनर्जी यूसीआईटीएस ईटीएफ और iShares ग्लोबल क्लीन एनर्जी ईटीएफ ने एमटीएआर टेक की 1.42% हिस्सेदारी ₹73.52 करोड़ में बेच दी है। यह बिकवाली ₹1,681.39 प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई है।

Bank of Maharashtra

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने छह महीने से अधिक की अवधि के लिए अपने मार्जिनल कॉस्ट पर आधारित लोन की ब्याज दर को 0.05 फीसदी बढ़ाकर 9 फीसदी से 9.05 फीसदी कर दिया है। नई दरें 19 अक्टूबर से प्रभावी हैं।

VA Tech Wabag

iShares ग्लोबल वाटर यूसीआईटीएस ईटीएफ ने वीके टेक वाबाग ने ₹120.2 करोड़ में इसकी 1.03% हिस्सेदारी खरीदी है। यह खरीदारी ₹1,875.14 प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई है। वहीं UBS प्रिंसिपल कैपिटल एशिया ने औसत कीमत ₹1,869.73 प्रति शेयर के भाव पर₹94.32 करोड़ में 0.81% हिस्सेदारी बेची है।

एक्स-डिविडेंड होने वाला शेयर

JNK India

दिग्गज हीटिंग इक्विपमेंट कंपनी जेएनके इंडिया के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

आरती इंडस्ट्रीज, बिड़ला सॉफ्ट, बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स और केमिकल्स, GNFC, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, IDFC फर्स्ट बैंक, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, L&T फाइनेंस, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, पंजाब नेशनल बैंक, SAIL और टाटा केमिकल्स में F&O में नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।