Stock Radar: पिछले कारोबारी हफ्ते किसी भी दिन मार्केट में बिकवाली का दबाव बना रहा और पांच दिनों में Nifty 50 करीब 2 फीसदी टूट गया। इस गिरावट के साथ निफ्टी 50 रिकॉर्ड हाई से करीब 8 फीसदी टूटकर अब 24200 के नीचे 24180.80 पर आ चुका है। सेंसेक्स भी 79402.29 पर आ गया है। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन संकेत मिल रहे हैं यानी कि मार्केट में रिकवरी हो सकती है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ के नतीजे पिछले आ चुके हैं। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
