Stock Radar: लगातार तीन कारोबारी दिनों से घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। तीन कारोबारी दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब डेढ़ फीसदी टूटे हैं। निफ्टी टूटकर 25750 के नीचे आ गया है और सेंसेक्स भी 81000 से हल्का ही ऊपर है। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। हालांकि अब सेंसेक्स 81006.61 और निफ्टी 24749.85 पर है। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से रेड सिग्नल मिल रहा है यानी मार्केट गिरावट के साथ खुल सकता है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ कल यानी शनिवार को आएंगे और कुछ के कल यानी गुरुवार को ही आ चुके है। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
