Stocks Radar: ये तीन बातें तय करेंगी मार्केट की चाल, लेकिन इन शेयरों में रहेगी तेज हलचल
Stocks Radar: घरेलू इक्विटी मार्केट में पिछले कुछ दिनों से सुस्ती छाई हुई है और वैश्विक मार्केट से आज भी ऐसी संकेत मिल रहे है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 की बात करें तो रिकॉर्ड हाई से अभी ये 6 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
बुधवार 11 दिसंबर को दिन के आखिरी में सेंसेक्स महज 16.09 प्वाइंट्स यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 81,526.14 और निफ्टी 0.13% यानी 31.75 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 24,641.80 पर बंद हुआ था।
Stocks Radar: क्रूड में उछाल और अमेरिका में अप्रैल के बाद सबसे तेज महंगाई की रफ्तार के बीच स्टॉक मार्केट की सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 की सुस्ती जारी रही। दिन के आखिरी में सेंसेक्स महज 16.09 प्वाइंट्स यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 81,526.14 और निफ्टी 0.13% यानी 31.75 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 24,641.80 पर बंद हुआ था। आज भी गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस इनफ्लेशन (CPI) डेटा के बाद अब निवेशकों की निगाहें आज आने वाले भारतीय सीपीआई डेटा पर है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
Stocks To Watch: इन शेयरों में रहेगी हलचल
Nuvama Wealth Management
एडल फाइनेंस कंपनी और ईकैप इक्विटीज ब्लॉक डील के जरिए नुवामा हेल्थ में 7.1% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹6,800 प्रति शेयर और डील ₹1,734 करोड़ का हो सकता है।
Gland Pharma
फार्मा कंपनी ग्लैंड फार्मा को अमेरिकी दवा नियामक USFDA से Phytonadione Injectable Emulsion USP, 10 mg/mL सिंगल-डोज ऐम्प्यूल के लिए मंजूरी मिली है। इसका इस्तेमाल विटामिन K की कमी या विटामिन K की एक्टिविटी से जुड़ी दिक्कतों में होता है। सितंबर 2024 तक के 12 महीनों में इसकी बिक्री करीब $1.5 करोड़ रही थी।
Acme Solar Holdings
एसीएमई सोलर ने एनएचपीसी की तरफ से आयोजित ई-रिवर्स नीलामी में 250 MW की फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) प्रोजेक्ट हासिल की है, जिसका टैरिफ ₹4.56 प्रति यूनिट है। इस प्रोजेक्ट में एक ग्रीन-शू विकल्प शामिल है, जिसके तहत इसकी कुल क्षमता 250 MW से बढ़ाकर 500 MW की जा सकती है। इस प्रोजेक्ट के साथ एसीएमई सोलर की कुल क्षमता अब 6,970 MW हो गई है।
Reliance Power
रिलायंस पावर की सब्सिडियरी रिलायंस एनयू सनटेक को ई-रिवर्स नीलामी में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 3.53 रुपये प्रति टैरिफ पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट के साथ 930 मेगावाट सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक रिलायंस एनयू सनटेक को सोलर एनर्जी से चार्ज होने वाली न्यूनतम भंडारण क्षमता 465 मेगावाट/1,860 मेगावाट भी इंस्टॉल करनी होगी।
Greaves Cotton
ग्रीव्स कॉटन के बोर्ड ने ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ऑफर फॉर सेल आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है।
Godawari Power Ispat
गोदावरी पावर इस्पात ने नए पेलेट प्लांट को लेकर आरएलएनजी गैस की सप्लाई के लिए गेल (इंडिया) के साथ 7 साल का एग्रीमेंट किया है।
Pilani Investment and Industries Corporation
पिलानी इंवेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने आरबीआई के पास एनबीएफसी से कोर इनवेस्टमेंट कंपनी के रूप में बदलने के लिए आवेदन किया है।
Strides Pharma Science
वनसोर्स ने लिस्टिंग के लिए एक्सचेंजों के पास इंफॉर्मेशन मेमोरंडम फाइल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मार्च 2025 तिमाही में इस पर मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वनसोर्स ने स्ट्राइड्स के शेयरहोल्डर्स को दो शेयर की होल्डिंग पर अपना एक शेयर अलॉट कर दिया है।
Indian Overseas Bank
इंडियन ओवरसीज बैंक को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से एसेसमेंट वर्ष 2013-14 के लिए 808.3 करोड़ रुपये (ब्याज मिलाकर) का रिफंड मिलेगा।
Vedanta
वेदांता के बोर्ड की 16 दिसंबर को बैठक है जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर विचार होगा।
Waaree Energies
वारी एनर्जीज की सब्सिडियरी वारी फारएवर एनर्जीज को मध्य प्रदेश में 170 MW सोलर एनर्जी प्लांट के डेवलपमेंट के लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर (RUMSL) से लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।
Sammaan Capital
सम्मान कैपिटल के बोर्ड ने एक या एक से अधिक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए ₹2,500 करोड़ तक की राशि जुटाने के लिए मंजूरी दी है।
PC Jeweller
पीसी ज्वैलर को बोर्ड से 5.17 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी मिली है। इन्हें ₹292 प्रति शेयर के हिसाब से कंसोर्टियम लेंडर्स को उनके बकाया कर्ज को निपटाने के लिए प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के रूप में जारी किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक के रूप में रमेश कुमार शर्मा की 7 फरवरी 2025 से तीन साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्ति की भी मंजूरी दी है।
Shriram Finance
श्रीराम ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी श्रीराम फाइनेंस ने हाउसिंग फाइनेंस सब्सिडियरी श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस में अपनी पूरी 84.44 फीसदी हिस्सेदारी वारबर्ग पिनकस को बेच दी है। 3929 करोड़ रुपये का यह सौदा पूरा हो गया है।
Grasim Industries
ग्रासिम के बोर्ड ने एक या अधिक किश्तों में प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 2,000 करोड़ रुपये के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) जारी करने को मंजूरी दे दी है।
Ami Organics
एमी ऑर्गेनिक्स के बोर्ड ने झगडिया फैसिलिटी में इलेक्ट्रोलाइट एडिटिव्स प्रोडक्ट्स के ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए 177 करोड़ रुपये तक के कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
Kothari Industrial Corporation
कोठारी इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के बोर्ड ने प्रमोटर्स और नॉन-प्रमोटर्स को प्रिफरेंशियल बेसिस पर 25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 88 करोड़ रुपये की राशि के 3.52 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है।
बल्क डील्स
Pitti Engineering
प्रमोटर अक्षय शरद पिट्टी ने पिट्टी इंजीनियरिंग में 0.76% हिस्सेदारी 1,405.64 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेची, और बाकी 0.48% हिस्सेदारी 1,405.01 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेच दी। इस सौदे की वैल्यू करीब 65.72 करोड़ रुपये पड़ी।
ब्लॉक डील्स
Awfis Space Solutions
अशोक व्हाइटओक आईसीएवी, यूनियन म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, सोसाइटी जनरल, निप्पन इंडिया एमएफ, न्यूयॉर्क स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम, इंडिया एकॉर्न फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीमा, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, गोल्डमैन सैक्स फंड्स, जीएस इंडिया इक्विटी, एचएसएचके एशियन स्मॉल कैप्स, मेडिओलेनम बेस्ट ब्रांड्स और मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर ने 605.65 करोड़ रुपये में 709.9 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर ऑफिस स्पेस में 12.15% हिस्सेदारी खरीदी। ये शेयर पीक XV पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स V और बिस्क ने बेचे।
Valor Estate
साल्टोरो अल्फा एलपी ने 29.05 करोड़ रुपये में कॉप्थल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट से 179.15 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर वेलर एस्टेट में 0.3% हिस्सेदारी खरीदी।
लिस्टिंग
आज टायर कंपनी एमेराल्ड टायर मैनुफैक्चरर्स के शेयरों की लिस्टिंग है।
राइट्स की एक्स-डेट
एवॉनमोर कैपिटल एंड मैनेजमेंट सर्विसेज के शेयरों के राइट इश्यू की आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
हिंदुस्तान कॉपर, ग्रैन्यूल्स इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पीवीआर आईनॉक्स, आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।