Stock Split: पेपर और पल्प बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी आंध्रा पेपर के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 2 महीने में ही यह करीब 57 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था लेकिन फिर तेजी पर विराम लग गया और इस रिकॉर्ड हाई से यह फिलहाल 17 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। हालांकि आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 9 फीसदी से अधिक उछल गया। इस तेजी की वजह स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट का ऐलान है जिसके तहत शेयर पांच हिस्सों में टूट जाएंगे। आज BSE पर यह 4.64 फीसदी की बढ़त के साथ 555.00 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.37 फीसदी के उछाल के साथ 580.10 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।
