Get App

Stocks in Focus: दो इंजीनियरिंग कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, फोकस में रहेंगे स्टॉक्स

Stocks in Focus: दो इंजीनियरिंग कंपनियां बड़े ऑर्डर मिलने के बाद चर्चा में हैं। एक कंपनी को ऑयल और गैस सेक्टर से ₹920 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। दूसरी को ₹115.9 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है। निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 7:24 PM
Stocks in Focus: दो इंजीनियरिंग कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, फोकस में रहेंगे स्टॉक्स
Vascon Engineers का शेयर बुधवार को 1.24% गिरकर ₹34.16 पर बंद हुआ।

Stocks in Focus: शेयर बाजार में बुधवार को दो इंजीनियरिंग कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आईं। एक कंपनी को ऑयल और गैस सेक्टर से जुड़ा करीब ₹920 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। वहीं दूसरी कंपनी को ₹115.9 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हासिल हुआ है। ऐसे में इन कंपनियों के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Omnitech Engineering

इंजीनियरिंग कंपनी Omnitech Engineering Limited को Weatherford Products GmbH से करीब 920 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। यह ऑर्डर मास्टर परचेज एग्रीमेंट (MPA) के तहत मिला है। MPA एक तरह का लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट फ्रेमवर्क होता है। इसमें दो कंपनियां पहले से खरीद-फरोख्त की बुनियादी शर्तों पर सहमत हो जाती हैं। बाद में इन्हीं शर्तों के आधार पर अलग-अलग ऑर्डर दिए जाते हैं।

Omnitech Engineering इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह जो मुख्य रूप से ऑयल और गैस, ऊर्जा और औद्योगिक सेक्टर के लिए प्रिसीजन मशीनिंग कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट बनाती है। कंपनी खास तौर पर ड्रिलिंग, प्रोडक्शन और ऑयलफील्ड सर्विसेज में इस्तेमाल होने वाले हाई प्रिसीजन पार्ट्स बनाती है। यह कई ग्लोबल ऑयलफील्ड सर्विस कंपनियों को सप्लाई करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें