Get App

Stocks in News: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2021 पर 12:14 PM
Stocks in News: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

JUST DIAL पर फोकस

Reliance Retail ने कंपनी को खरीदने का एलान किया। Reliance Retail 1022.25 के भाव पर ओपन ऑफर लाएगी। Reliance Retail अतिरिक्त 26% शेयर के लिए ओपन ऑफर लाएगी। RELIANCE RETAIL VENTURES ने JUST DIAL को खरीदने का एलान किया है।  1022 रुपए 25 पैसे प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर आएगा । JUST DIAL, RRVL को प्रेफेरेंशियल शेयर जारी करेगी।

पेंट, एविएशन, OMCs पर फोकस

OPEC+ में उत्पादन बढ़ाने को लेकर करार किया है। OPEC+ की डील के बाद क्रूड $73 के नीचे फिसला है। आज पेंट, एविएशन, OMCs पर फोकस रखें।


HDFC BANK पर फोकस

फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में HDFC Bank का प्रॉफिट 16.1 फीसदी बढ़कर  7,790.60 करोड़ रुपए रहे। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6,658,60 करोड़ रुपए था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें