Get App

Stocks in the news: इन स्टॉक्स पर बनी रहे नजर, खबरों के दम पर इनमें आज दिखेगा जोरदार एक्शन

पीसी ज्वेलर ने दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान घरेलू बाजार में 829.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 600.18 करोड़ रुपए की बिक्री की थी। वहीं,टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने साणंद स्थित प्रॉपर्टी और फोर्ड इंडिया के वीएम संयंत्र और मशीनरी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 6:48 AM
Stocks in the news: इन स्टॉक्स पर बनी रहे नजर, खबरों के दम पर इनमें आज दिखेगा जोरदार एक्शन
टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने साणंद स्थित प्रॉपर्टी और फोर्ड इंडिया के वीएम संयंत्र और मशीनरी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है

बल्क डील्स

बिलकेयर (Bilcare): रेखा झुनझुनवाला ने कंपनी में 46 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 7.94 लाख शेयर बेचे हैं। हालांकि, गुट्टिकोंडा वारा लक्ष्मी ने कंपनी में 45.88 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 8.24 लाख शेयर खरीदे हैं। पिछले सत्र में झुनझुनवाला ने बिलकेयर के 1.35 लाख शेयर बेचे थे।

तूतीकोरिन अल्कली केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (Tuticorin Alkali Chemicals and Fertilizers): सिट्रीन फंड ने खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम से कंपनी में 40.10 लाख शेयर 62.30 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचे हैं। वहीं, मर्केंटाइल वेंचर्स ने इसी कीमत पर 40 लाख शेयर खरीदे हैं।

11 जनवरी को होने वाली इंवेस्टर्स मीटिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें