11.30 बजे के आसपास बाजार हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। निफ्टी 24,150 से ऊपर कारोबार कर रहा है। विप्रो और इंफोसिस में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी ऊपर दिख रहा है। सेक्टोरल फ्रंट पर आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी में खरीदारी देखने को मिल रही है। जबकि बैंक और एफएमसीजी में बिकवाली का दबाव है।
