Get App

Stocks on Broker's Radar: L&T फाइनेंस, पॉलीकैब, इप्का लैब्स, न्यूजेन सॉफ्ट पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें

POLYCAB पर सिटी ने खरीदारी की रेटिंग देकर उसके शेयर का लक्ष्य 4800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत मांग को ध्यान में रखते हुए कंपनी के FY26 तक लॉन्ग-टर्म ग्रोथ गाइडेंस को संशोधित करने की उम्मीद है। FMEG रेवन्यू ग्रोथ नतीजों क लिहाज से कमजोर रही। निर्यात में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 20, 2023 पर 9:56 AM
Stocks on Broker's Radar: L&T फाइनेंस, पॉलीकैब, इप्का लैब्स, न्यूजेन सॉफ्ट पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें
NEWGEN SOFT पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है

एलएंडटी फाइनेंस (L&T FINANCE) का Q1 मुनाफा 262 करोड़ रुपये से बढ़कर 531 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में NII 1,433 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 4.74% से घटकर 4.04% रहा। नेट NPA 1.51% से घटकर 1.19% रहा। तिमाही आधार पर क्रेडिट कॉस्ट 2.24% से बढ़कर 2.33% रहा। प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो 69% से बढ़कर 71% रहा। ब्रोकरेज ने L&T FINANCE पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसके अलावा पॉलीकैब, इप्का लैब्स और न्यूजेन सॉफ्ट के शेयर भी आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आ गये हैं। ब्रोकरेज ने इन स्टॉक्स पर भी दांव लगाया है।

MS ON L&T FINANCE

मॉर्गन स्टैनली ने एलएंडटी फाइनेंस पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 105 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एनआईआई और फीस उम्मीद से अधिक रही। इसकी वजह से मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। अधिक री/प्री-पेमेंट और बिकवाली से होलसेल लोन में तेजी से गिरावट आई है। कंपनी की 2.6% की क्रेडिट लागत 2.4% के अनुमान से अधिक रही। स्टेज 3 एसेट्स में होलसेल बिक्री में तिमाही आधार में कमी आई।

CITI ON POLYCAB

सिटी ने पॉलीकैब पर खरीदारी की रेटिंग दी है। शेयर का लक्ष्य 4800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मजबूत मांग को ध्यान में रखते हुए उम्मीद है कि कंपनी FY26 तक लॉन्ग-टर्म ग्रोथ गाइडेंस को संशोधित करेगी। FMEG रेवन्यू ग्रोथ नतीजों में निराशाजनक देखने को मिली, जो अभी तक नहीं बढ़ी है। निर्यात में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें