Get App

Stocks to Buy: इन 6 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, मिल सकता है 62% तक रिटर्न

Stocks to Buy: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने 6 चुनिंदा स्टॉक्स पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए 20% से 62% तक उछाल की संभावना जताई है। मजबूत डिमांड, ऑर्डर बुक और बेहतर मार्जिन के चलते ये स्टॉक्स आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 5:39 PM
Stocks to Buy: इन 6 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, मिल सकता है 62% तक रिटर्न
सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics में करीब 62.2% तक उछाल आने की संभावना है।

Stocks to Buy: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कई सेक्टर्स के चुनिंदा स्टॉक्स पर भरोसा जताया है और उन्हें खरीदने की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में मौजूदा स्तर से 20% से लेकर 62% तक उछाल की संभावना है।

इनमें से कुछ कंपनियां शॉर्ट टर्म दबाव झेल रही हों, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि उनकी ग्रोथ कहानी अभी मजबूत बनी हुई है। मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ती डिमांड और बेहतर मार्जिन इन स्टॉक्स को आगे सपोर्ट कर सकते हैं।

1. Marico

नोमुरा ने Marico स्टॉक में करीब 20% तक उछाल आने की संभावना जताई है। ब्रोकरेज ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 900 रुपये का टारगेट दिया है। चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत रह सकती है। इसमें वॉल्यूम ग्रोथ और डिमांड रिकवरी का योगदान होगा। वैल्यू-एडेड हेयर ऑयल और फूड सेगमेंट में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें