Stocks to Buy: 52वीक लो के करीब ये 3 स्टॉक्स, ब्रोकरेज ने दिया 72% तक तेजी का अनुमान

Stocks to Buy: गिरते बाजार में 52वीक लो के करीब पहुंचे 3 मजबूत स्टॉक्स में ब्रोकरेज 72% तक तेजी का अनुमान दे रहे हैं। जानिए क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या अभी भी सावधानी बरतनी चाहिए।

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
Aurionpro Solutions बैंकिंग टेक्नोलॉजी, स्मार्ट सिटी, ट्रांसपोर्ट और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में गिरावट के वक्त अक्सर निवेशक भागने लगते हैं। लेकिन, दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे हमेशा कहते हैं कि जब हर कोई स्टॉक बेचने में लगा हो, उस समय खरीदारी के सबसे सही मौके बनते हैं। कई बार अच्छी कंपनियों के शेयर भी युद्ध या किसी अस्थायी संकट के चलते सस्ते मिल जाते हैं। और यहीं से असली कमाई की शुरुआत होती है।

अभी ऐसे ही तीन स्टॉक्स हैं, जिनमें ब्रोकरेज फर्म्स 25% से लेकर 72% तक की तेजी का अनुमान दे रहे हैं।

Cera Sanitaryware


Cera Sanitaryware जानी-मानी बिल्डिंग प्रोडक्ट कंपनी है। यह बाथरूम और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बनाती है। इसका शेयर मंगलवार, 7 अप्रैल को मामूली बढ़त के साथ 4,819 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इसमें पिछले कुछ समय में दबाव देखा जा रहा है। इसने पिछले दिनों 4,461 रुपये का अपना 52वीक का लो भी बनाया।

Motilal Oswal ने इस पर ‘बाय’ रेटिंग देते हुए 5,990 रुपये का टारगेट दिया है, यानी करीब 25% तक का अपसाइड। कंपनी ने हाल में धीमी ग्रोथ से वापसी के संकेत दिए हैं और 11% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है। गैस सप्लाई की दिक्कत के बावजूद इसका प्रोडक्शन प्रभावित नहीं हुआ। इससे इसे प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिली है। साथ ही कंपनी ने कीमतें बढ़ाकर लागत का असर कम करने की कोशिश की है। आने वाले समय में मार्जिन सुधार और मजबूत कैश पोजिशन इसके लिए पॉजिटिव फैक्टर हैं।

InterGlobe Aviation

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयरों में कुछ समय से कमजोरी दिख रही है। यह स्टॉक मंगलवार को 1.01% गिरकर 4,269 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक करीब 25% टूट चुका है। इसने पिछले महीने के आखिर में 3,895 का अपना 52वीक का लो बनया।

Emkay Global ने इस स्टॉक पर ‘बाय’ कॉल देते हुए 5,500 रुपये का टारगेट रखा है, यानी करीब 28% तक का अपसाइड। सरकार ने ATF कीमतों को नियंत्रित किया है, जिससे कंपनी को राहत मिली है। वहीं इंटरनेशनल रूट्स पर किराए बढ़ाकर कंपनी ने अपनी कमाई मजबूत की है। नए CEO Willie Walsh की नियुक्ति को भी कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटिव माना जा रहा है, जो इंटरनेशनल विस्तार में मदद कर सकते हैं।

Aurionpro Solutions

Aurionpro Solutions बैंकिंग टेक्नोलॉजी, स्मार्ट सिटी, ट्रांसपोर्ट और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में काम करती है। इसका शेयर मंगलवार को 1.01% चढ़कर 793.95 रुपये पर बंद हुआ। बीते 5 साल में इसने 858% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। लेकिन, पिछले 6 महीने में 28.14% टूट चुका है।

ब्रोकरेज फर्म Ventura ने इस पर ‘बाय’ कॉल देते हुए 1,352 रुपये का टारगेट दिया है, यानी करीब 72% तक का अपसाइड। कंपनी ने पिछले तीन साल में करीब 32% की रेवेन्यू ग्रोथ दिखाई है और मुनाफा भी मजबूत बढ़ा है। बैंकिंग प्लेटफॉर्म, इंटरनेशनल एक्सपेंशन और ट्रांजिट प्रोजेक्ट्स से आगे भी ग्रोथ की उम्मीद है। इसके अलावा डेटा सेंटर बिजनेस में बढ़ता ऑर्डर बुक भी आने वाले समय की कमाई का संकेत देता है।

Tata Group Stocks: 6 महीने में 32% तक टूटे टाटा ग्रुप के ये 5 स्टॉक्स, जानिए क्या ये है खरीदारी का सही मौका

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।