Stocks to Watch: गुरुवार 16 अप्रैल को इन 11 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch: 16 अप्रैल को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। ICICI लोम्बार्ड से लेकर HDB फाइनेंशियल तक, नतीजों, ऑर्डर और बड़े अपडेट्स के चलते इन 11 स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है। चेक कीजिए पूरी लिस्ट।
लक्ष्य पावरटेक को वेदांता लिमिटेड से ₹641.92 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Stocks to Watch: शेयर बाजार में गुरुवार, 16 अप्रैल को कई स्टॉक्स एक्शन में रह सकते हैं। अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट्स सामने आए हैं, जो बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं। किसी कंपनी के तिमाही नतीजे मजबूत रहे हैं, तो कहीं बड़े ऑर्डर और डील्स की खबर आई है। इन ट्रिगर्स के चलते इन 11 स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।
ICICI Lombard General Insurance
इंश्योरेंस सेक्टर की ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का तिमाही मुनाफा 7.25% बढ़कर ₹547 करोड़ हो गया। यह पिछले साल ₹510 करोड़ था। ग्रॉस रिटन प्रीमियम 16.9% बढ़कर ₹8,074 करोड़ पहुंचा। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट 31.3% बढ़कर ₹546 करोड़ रहा।
Brigade Group
रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड ग्रुप ने बेंगलुरु में 8.63 एकड़ जमीन के लिए जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) साइन किया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) करीब ₹7,200 करोड़ बताई जा रही है।
HDB Financial
दिग्गज NBFC एचडीबी फाइनेंशियल ने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए हैं। इसमें मुनाफा सालाना आधार पर ₹531 करोड़ से बढ़कर ₹751 करोड़ हो गया है। वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹1,973 करोड़ से बढ़कर ₹2,399 करोड़ पहुंच गई है। कंपनी ने ₹2 प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का एलान भी किया है।
Aurobindo Pharma
फार्मा कंपनी ऑरोबिंदो फार्मा की सहायक कंपनी थेरानिम बायोलॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने मर्क शार्प एंड डोहमे सिंगापुर ट्रेडिंग पीटीई के साथ अपने मौजूदा CMO एग्रीमेंट का विस्तार किया है। इसके तहत एक अतिरिक्त प्रोडक्ट शेड्यूल साइन किया गया है।
SAMHI Hotels
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की साम्ही होटल्स की सहायक कंपनी साम्ही स्काईलाइन प्राइवेट लिमिटेड ने INGKA सेंटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ 15 अप्रैल 2026 को एग्रीमेंट साइन किया है। यह डील नोएडा (गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) में बनने वाले करीब 25 लाख वर्ग फुट के मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट में लगभग 162 कमरों के होटल से जुड़ी है।
GMR Airports
जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड ने मार्च महीने, चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑपरेशनल आंकड़े जारी किए हैं। दिल्ली के मार्च ट्रैफिक में मामूली गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चौथी तिमाही में ट्रैफिक सालाना आधार पर 2.7% बढ़ा है। वहीं ईरान संकट के बीच हैदराबाद से मार्च ट्रैफिक 12% गिरा। इससे कुल पैसेंजर ट्रैफिक 1.5% नीचे आया और एयरक्राफ्ट मूवमेंट में भी यही ट्रेंड देखने को मिला।
John Cockerill
इंडस्ट्रियल सेक्टर की जॉन कॉकरिल को JSW स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स से करीब ₹300 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी के प्रोजेक्ट्स पोर्टफोलियो को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Container Corporation of India
लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को ब्रेथवेट एंड कंपनी से ₹175.36 करोड़ का ऑर्डर हासिल हुआ है। यह कंपनी के कारोबार को सपोर्ट करेगा।
Lakshya Powertech
पावर सेक्टर की लक्ष्य पावरटेक को वेदांता लिमिटेड से ₹641.92 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट राजस्थान में केयर्न एसेट्स के ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) से जुड़ा है। इसमें मंगला, भाग्यम और ऐश्वर्या फील्ड्स के RJ नॉर्थ वेल पैड्स शामिल हैं।
Rubicon Research
फार्मा सेक्टर की रूबिकॉन रिसर्च ने अरिन्ना लाइफसाइंसेज में ₹200 करोड़ के निवेश के साथ 85% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इससे कंपनी की मौजूदगी इस सेगमेंट में और मजबूत होगी।
Timken India
इंजीनियरिंग सेक्टर की टिमकेन इंडिया ने जानकारी दी है कि 14 मई को कंपनी की बोर्ड बैठक होगी। इसमें तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।