Get App

Stocks to Watch: सोमवार 29 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये 9 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch on Monday: भारतीय शेयर बाजार इस कारोबारी हफ्ते (22 से 26 दिसंबर) मामूली बढ़त के साथ हरे निशान मे रहे। हालांकि हफ्ते की शुरुआत में दिखी तेजी आखिर तक बरकरार नहीं रह सकी। अब निवेशकों की नजरें अगले कारोबारी हफ्ते (29 दिसंबर से 2 जनवरी) पर टिकी है। कुछ कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों और कॉर्पोरेट अपडेट्स के चलते सोमवार, 29 दिसंबर को कुछ स्टॉक्स में खास हलचल देखने को मिल सकती है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 9:28 PM
Stocks to Watch: सोमवार 29 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये 9 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch on Monday: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक 29 दिसंबर को देशभर में 5 नई शाखाएं खोलने जा रहा है

Stocks to Watch on Monday: भारतीय शेयर बाजार इस कारोबारी हफ्ते (22 से 26 दिसंबर) मामूली बढ़त के साथ हरे निशान मे रहे। हालांकि हफ्ते की शुरुआत में दिखी तेजी आखिर तक बरकरार नहीं रह सकी। सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। अब निवेशकों की नजरें अगले कारोबारी हफ्ते (29 दिसंबर से 2 जनवरी) पर टिकी है। कुछ कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों और कॉर्पोरेट अपडेट्स के चलते सोमवार, 29 दिसंबर को कुछ स्टॉक्स में खास हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 9 शेयर, जो अगले हफ्ते निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं-

1. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पब्लिक सेक्टर बैंक पीएनबी के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। बैंक ने शुक्रवार देर शाम एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि SREI ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व प्रमोटरों से जुड़े ₹2,434 करोड़ के लोन फ्रॉड का खुलासा हुआ है। इस बड़े खुलासे के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव संभव है।

2. कोफोर्ज (Coforge)

आईटी सेक्टर की कंपनी कोफोर्ज ने Encora के अधिग्रहण का ऐलान किया है। यह डील $2.35 अरब के एंटरप्राइज वैल्यू पर हुई है। इस अधिग्रहण के बाद संयुक्त कंपनी का सालाना रेवेन्यू करीब $2.5 अरब तक पहुंच सकता है, जिससे शेयर पर पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें