Stocks to Watch: ईरान-अमेरिका के बीच गहराती लड़ाई ने दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा दिया है और घरेलू मार्केट में भी गिफ्ट निफ्टी से आज लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर 31 मार्च को मार्केट बंद रहेगा तो निफ्टी की मंथली एक्सपायरी आज ही है जिसकी वजह से आज इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। आज स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की भी एक्सपायरी है। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 27 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 73583.22 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 22819.60 पर बंद हुआ था। दोनों में 2-2% से अधिक कमजोरी आई थी। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
