Stocks to Watch: कच्चे तेल में उबाल; Physicswallah, Vedanta, Delhivery, Nazara समेत ये स्टॉक्स मचाएंगे धमाल!
Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी गैप डाउन ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज फिजिक्सवाला (Physicswallah), वेदांता (Vedanta), डेल्हीवरी (Delhivery), और नजारा टेक (Nazara Tech) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 18 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 633.29 प्वाइंट्स यानी 0.83% के उछाल के साथ 76,704.13 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 196.65 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 23,777.80 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भारी बिकवाली के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कच्चे तेल में उबाल और अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के फैसले का भी मार्केट पर असर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 18 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 633.29 प्वाइंट्स यानी 0.83% के उछाल के साथ 76,704.13 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 196.65 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 23,777.80 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
Shree Ram Twistex
आज श्री राम ट्विस्टेक्स के कारोबारी नतीजे जारी होंगे।
Gaudium IVF and Women Health Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गौडियम आईवीएफ एंड वुमन हेल्थ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6.85% बढ़कर ₹3.63 करोड़ और रेवेन्यू 70% उछलकर ₹24.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Ahluwalia Contracts (India)
अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को राजस्थान के बूंदी में एक नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए AAI (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से ₹393.04 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Alkem Laboratories
एल्केम लैब को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 2 में डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी ने 30 एकड़ जमीन एलॉट की है, जहां एक ग्रीनफील्ड फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप की जाएगी। बोर्ड ने चरणबद्ध तरीके से किए जाने वाले ₹533 करोड़ तक के निवेश को मंजूरी दे दी है।
Manappuram Finance
आरबीआई ने बेन कैपिटल को मणप्पुरम फाइनेंस और इसकी सहायक कंपनियों के ज्वाइंट कंट्रोल के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मणप्पुरम और इसकी सहायक कंपनियों को बेन कैपिटल के करीब ₹4,385 करोड़ के प्रस्तावित निवेश और मौजूदा प्रमोटर्स के साथ ज्वाइंट कंट्रोल के अधिग्रहण, इन सबके बाद ओपन ऑफर के लिए सभी जरूरी स्टैटुअरी यानी वैधानिक मंजूरी मिली चुकी हैं।
Nazara Technologies
नजारा टेक्नोलॉजीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज यूके ने सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म ब्लू टाइल गेम्स एसएल और बेस्टप्ले सिस्टम्स एसएल में 50% कंट्रोलिंग हिस्सेदारी $10.03 करोड़ (₹918 करोड़) में हासिल करने के लिए डेफेनिटिव एग्रीमेंट किया है।
G R Infraprojects
जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स ने एनएचएआई के ₹2,440.87 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सफल बोली लगाई है। इस प्रोजेक्ट में हाइब्रिड एन्यूटी मोड के तहत बिहार में मोकामा से मुंगेर तक एनएच-33 के चार लेन वाले ग्रीनफील्ड सेक्शन के कंस्ट्रक्शन का काम है।
Belrise Industries
बेलराइज इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी बेलराइज यूके होल्डिंग्स ने यूके की प्रिसिजन इंजीनियरिंग ग्रुप चेस्टर हॉल प्रेसिजन इंजीनियरिंग होल्डिंग्स में 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए डेफेनिटिव शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है।
Puravankara
पूर्वांकर की सहायक कंपनी पूर्वा ओक प्राइवेट लिमिटेड को महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (MahaRERA) से अपने मौजूदा प्रोजेक्ट पूर्वा पैनोरमा में टावर डी लॉन्च करने के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिल गया है।
Mazagon Dock Shipbuilders
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) के साथ एक 3,000 डीडब्ल्यूटी मेथनॉल ड्यूल-फ्यूल प्लेटफॉर्म सप्लाई वेसल (पीएसवी) को बनाने और बिक्री के लिए $3.9 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया है। अनुबंध का मूल्य लगभग 39 मिलियन डॉलर है।
Natco Pharma
नैटको फार्मा के बोर्ड की 24 मार्च को बैठक है, जिसमें कंपनी के एग्रोकेमिकल्स डिवीजन को उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नैटको क्रॉप हेल्थ साइंसेज लिमिटेड में गोइंग कंसर्न बेसिस पर अलग करने यानी डीमर्जर के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
UltraTech Cement
अल्ट्राटेक सीमेंट ने सनश्योर सोलरपार्क सेवन में 26.18% हिस्सेदारी ₹19.2 करोड़ में हासिल की है।
United Breweries
यूनाइटेड ब्रुअरीज को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रस्तावित सालाना 13 लाख हेक्टोलीटर की क्षमता वाली ग्रीनफील्ड ब्रुअरी के लिए स्टेट एंवायरोमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी से पर्यावरण मंजूरी मिल गई है।
Vedanta
वेदांता के बोर्ड की 23 मार्च को होने वाली बैठक में वित्त वर्ष 2026 के तीसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर विचार होगा। इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 28 मार्च तय की जा चुकी है।
SoftTech Engineers
सॉफ्टटेक इंजीनियर्स ने जम्मू और कश्मीर में शहरी प्रशासन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को अपनी सिविटपरमिट (ऑटोडीसीआर) तकनीक से लैस किया है। यह प्लेटफॉर्म ऑटोमैटिक तरीके ऑटोकैड ड्राइंग की जांच करता है और बिल्डिंग से जुड़े नियमों और जीआईएस-मैप्ड मास्टर प्लान से जुड़े नियमों को सत्यापित करता है, जिससे मैन्युअल हस्तक्षेप समाप्त हो जाता है और मंजूरी की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
Tamilnad Mercantile Bank
आयकर विभाग ने वर्ष 2013-14 के लिए तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक को ₹204.2 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है।
Delta Corp
डेल्टा कॉर्प और उसकी सहायक कंपनी हाईस्ट्रीट क्रूज एंड एंटरटेनमेंट को गोवा सरकार के कमिश्नर ऑफ कमर्शियल टैक्सेज से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज और जुर्माने सहित ₹1,752.38 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है।
Delhivery
डेल्हीवरी ने डेल्हीवरी इंटरनेशनल के तहत अपनी इकोनॉमी एयर पार्सल सेवा का विस्तार यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया तक किया है।
Physicswallah
फिजिक्सवाला को आयकर विभाग से ₹263.34 करोड़ के टैक्स डिमांड की मांग के साथ एसेसमेंट ऑर्डर और डिमांड नोटिस मिला है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एसेसमेंट वर्ष 2023-24 के दौरान मिले निवेशों को टैक्सेबल इनकम मिला है। इसमें सेबी के पास रजिस्टर्ड कैटेगरी II एआईएफ से मिला निवेश भी शामिल है।
Alldigi Tech
ऑलडिगी टेक के बोर्ड ने नटराजन लक्ष्मणन को 18 मार्च से कंपनी का सीईओ बनाने की मंजूरी दी है।
Orissa Minerals Development Company
ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी ने वसुधा चंद्र सूरतकल के स्थान पर जीवीएन प्रसाद को एमडी नियुक्त किया है जो 22 फरवरी से प्रभावी है।
बल्क डील्स
Cosmic CRF
सूर्यवंशी कमोट्रेड ने आशीष रमेश कचोलिया से प्रति शेयर ₹650.24 के भाव से कॉस्मिक सीआरएफ के 3.26 लाख शेयर (3.55% हिस्सेदारी) ₹21.2 करोड़ में खरीदे हैं।
BEW Engineering
सूर्यवंशी कमोट्रेड ने आशीष कचोलिया से बीईडब्ल्यू इंजीनियरिंग के 6.33 लाख शेयर (4.8% हिस्सेदारी) ₹84.66 के भाव से ₹5.36 करोड़ में खरीदे हैं।
Electrosteel Castings
इलेक्ट्रोस्टील थर्मल कोल ने इंडिया अपॉर्चुनिटीज ग्रोथ फंड लिमिटेड-पाइनवुड स्ट्रैटेजी से इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स के 2.05 करोड़ शेयर (3.31% हिस्सेदारी) ₹143.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹70 के भाव से खरीदे हैं। दिसंबर 2025 तक इंडिया अपॉर्चुनिटीज ग्रोथ फंड की कंपनी में 3.49% हिस्सेदारी थी।
Shankara Building Products
Ballygunge Family Trust ने शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के 2.04 लाख शेयर (0.84% हिस्सेदारी) ₹109.51 के भाव से ₹2.24 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं एसीई इंफ्रासिटी डेवलपर्स ने 2 लाख शेयर (0.82% हिस्सेदारी) ₹109.5 के भाव से ₹2.19 करोड़ में बेचे हैं।
Yatra Online
बेलग्रेव इन्वेस्टमेंट फंड ने प्रति शेयर ₹105.02 के भाव पर यात्रा ऑनलाइन के 16.89 लाख शेयर (1.07% हिस्सेदारी) ₹17.7 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं आईटीआई होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट ने ₹105.11 के भाव पर 15 लाख शेयर (0.95% हिस्सेदारी) ₹15.76 करोड़ में बेचे हैं।
Filatex Fashions
प्रमोटर प्रभात सेठिया ने प्रति शेयर ₹0.17 के भाव पर फिलाटेक्स फैशंस के 4.69 करोड़ शेयर (0.56% हिस्सेदारी) ₹79.77 लाख में बेचकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम की है। इस महीने उन्होंने अब तक कंपनी में 2.85% हिस्सेदारी बेची है।
लिस्टिंग
आज राजपूताना स्टेनलेस के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।
F&O Ban
सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।