Stocks to Watch: संभलकर निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर, इन शेयरों पर रखें नजर
Stocks to Watch Today: एक कारोबारी दिन पहले चौतरफा खरीदारी के माहौल में मार्केट में रिकवरी हुई। हालांकि इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अभी भी करीब 11 फीसदी नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 8:34 AM
एक कारोबारी दिन पहले खरीदारी के माहौल में दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 592.93 प्वाइंट्स यानी 0.78% उछलकर 76617.44 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.72% यानी 166.65 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23332.35 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन भारी गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ दिया है जिसका असर आज मार्केट पर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन था। खरीदारी के माहौल में दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 592.93 प्वाइंट्स यानी 0.78% उछलकर 76617.44 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.72% यानी 166.65 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23332.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
प्रोविजनल तिमाही कारोबारी आंकड़े
Dabur Q4 (YoY)
मार्च तिमाही में डॉबर के मॉडर्न ट्रेड, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स की ग्रोथ रफ्तार बनी रही तो आम ट्रेड में दबाव बना रहा। एफएमसीजी वॉल्यूम का भी रुझान सुस्त बना रहा। MENA (मिडिल ईस्ट एंड नॉर्थ अफ्रीका) क्षेत्र, इजिप्ट, बांग्लादेश में मजबूत परफॉरमेंस के आसार हैं तो कॉन्स्टैंट करेंसी टर्म में इंटरनेशनल बिजनेस की ग्रोथ दोहरे अंकों में दिख सकती है। घरेलू कारोबार की बात करें तो 'होममेड' और 'बादशाह' का फूड बिजनेस बेहतर बना रहा और इसकी ग्रोथ दोहरे अंकों में होने की उम्मीद है। हालांकि डाबर का मानना है कि देर से आने और कम समय तक सर्दियों के चलते और शहरों में सुस्ती के चलते भारत में एफएमसीजी बिजनेस 5-9 फीसदी के बीच रह सकता है। कंसालिडेटेड रेवेन्यू फ्लैट रह सकता है। वहीं मंहगाई और ऑपरेटिंग डीलेवरेज के चलते ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 1.50-1.75 फीसदी सिकुड़ सकता है।
Punjab National Bank Q4 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पंजाब नेशनल बैंक का ग्लोबल बिजनेस 14% बढ़कर 26.83 लाख करोड़ रुपये, डोमेस्टिक बिजनेस 13.2% उछलकर 25.77 लाख करोड़ रुपये, ग्लोबल डिपॉजिट्स 14.3% उछलकर 15.66 लाख करोड़ रुपये, डोमेस्टिक डिपॉजिट्स 13.3% उछलकर 15.10 लाख करोड़ रुपये, ग्लोबल एडवांसेज 13.6% बढ़कर 11.17 लाख करोड़ रुपये और डोमेस्टिक एडवांसेज 13.2% उछलकर 10.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
South Indian Bank Q4 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर साउथ इंडियन बैंक का ग्रॉस एडवांसेज 9.97% बढ़कर 88,447 करोड़ रुपये, रिटेल डिपॉजिट 7.44% उछलकर 1.05 लाख करोड़ रुपये, टोटल डिपॉजिट 5.5% बढ़कर 1.07 लाख करोड़ रुपये और सीएएसए 3.17% उछलकर 33,730 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
ESAF Small Finance Bank Q4 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक टोटल डिपॉजिट्स 17.16% उछलकर 23,277 करोड़ रुपये, टर्म डिपॉजिट्स 13.84% बढ़कर 17,493 करोड़ रुपये, ग्रॉस एडवांसेज 1.08% उछलकर 18,975 करोड़ रुपये और टोटल लोन बुक 0.92% बढ़कर 19,839 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Hindustan Zinc Q4 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर हिंदुस्तान जिंक का माइन्ड मेटल प्रोडक्शन 4% बढ़कर 3.1 लाख टन पर पहुंच गया लेकिन बिक्री योग्य मेटल का प्रोडक्शन 1% गिरकर 2.7 लाख टन और रिफाइंड जिंक का प्रोडक्शन 3% गिरकर 2.14 लाख टन पर आ गया। इस दौरान रिफाइंड लेड का प्रोडक्शन 6% उछलकर 56,000 टन पर पहुंच गया।
Punjab & Sind Bank FY25 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पंजाब एंड सिंध बैंक का टोटल बिजनेस 11.9% बढ़कर 2.30 लाख करोड़ रुपये, टोटल डिपॉजिट 8.68% उछलकर 1.30 लाख करोड़ रुपये, सीएएसए डिपॉजिट्स 5.39% बढ़कर 40,796 करोड़ रुपये और ग्रॉस एडवांसेज 16.39% उछलकर 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Central Bank of India FY25 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का टोटल बिजनेस 10.75% बढ़कर 7.05 लाख करोड़ रुपये, टोटल डिपॉजिट 7.18% उछलकर 4.13 लाख करोड़ रुपये और ग्रॉस एडवांसेज 16.20% उछलकर 2.92 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
MOIL FY25 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एमओआईएल का मैंगनीज अयस्क उत्पादन 2.7% बढ़कर 18.02 लाख टन, मैंगनीज अयस्क की बिक्री 3.3% उछलकर 15.87 लाख टन और फेरो मैंगनीज प्रोडक्शन 18% बढ़कर रिकॉर्ड 12,000 टन पर पहुंच गया। एक्स्पोलेरटरी कोर ड्रिलिंग भी 22% बढ़कर 1,07,530 मीटर पर पहुंच गई।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
Maruti Suzuki India
मारुति सुजुकी इंडिया की योजना 8 अप्रैल से 7 मॉडल्स के कार की कीमतें बढ़ाने की है।
HDFC Bank
सेबी ने एचडीएफसी बैंक पर कस्टोडियन एक्टिविटीज से जुड़े कुछ नियमों का पालन नहीं करने को लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव वार्निंग लेटर जारी किया है।
Bharat Electronics
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने आकाश मिसाइल सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए भारतीय वायु सेना के साथ 593.22 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने ही सप्लाई किया था।
Kirloskar Oil Engines
किर्लोस्कर ऑयल इंजन को मेक-आई योजना के तहत 6MW क्षमता के मध्यम गति वाले समुद्री डीजल इंजन के डिजाइन और विकास के लिए भारतीय नौसेना से 270 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Elpro International
एल्प्रो इंटरनेशनल ने पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में अपनी शेष हिस्सेदारी (1.63 करोड़ इक्विटी शेयरों में से) 134.4 करोड़ रुपये में बेच दी।
Interarch Building Products
इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स को एक नए ग्राहक से 30,000 मीट्रिक टन के कार्य सहित 300 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। ऑर्डर में प्री-इंजीनियर्ड स्टील बिल्डिंग सिस्टम का डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और निर्माण शामिल है।
VVIP Infratech
वीवीआईपी इंफ्राटेक को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों से 414 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम मिला है।
Mahindra Lifespace Developers
महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स को लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में दो आवासीय सोसायटियों के रीडेवलपमेंट का काम मिल सकता है। यह प्रोजेक्ट 1,200 करोड़ रुपये का है।
GE Power India
जीई पावर इंडिया को तालचेर साइट के लिए जनरेटर पार्ट्स की सप्लाई के लिए एनटीपीसी से 38.2 करोड़ रुपये के खरीद ऑर्डर मिले हैं।
Authum Investment & Infrastructure
ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने वास इंफ्रा को 86.04 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के लिए सफल रिजॉल्यूशन प्लान किया है।
Lupin
लुपिन की सहायक कंपनी लुपिन हेल्थकेयर (यूके) ने 1.23 करोड़ ब्रिटिश पौंड में रेनसाइंस फार्मा, यूनाइटेड किंगडम की पूरी शेयर कैपिटल के अधिग्रहण करने के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है।
Reliance Industries
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आंध्र प्रदेश के कनिगिरी में पहले रिलायंस कंप्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) प्लांट की नींव रखी। यह प्लांट 139 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश के साथ विकसित किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश में 65,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ 500 प्रोजेक्ट्स की सीरीज में यह पहली है।
PNB Housing Finance
अमित सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से 30 मई से पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के मुख्य लोक अधिकारी (कार्य प्रमुख) के पद से इस्तीफा दे दिया है। 31 मई से उनकी जगह सतीश कुमार सिंह लेंगे।
Caplin Point Laboratories
कैपलिन प्वाइंट लैबोरेटरीज की सहायक कंपनी कैपलिन प्वाइंट फार ईस्ट, हांगकांग के बोर्ड सदस्यों ने सभी शेयरों की खरीद के जरिए नियोएथिकल्स चिली स्पा में निवेश को मंजूरी दे दी।
ASK Automotive
शैलेंदर सिंह बिड़ला ने 7 अप्रैल से आस्क ऑटोमोटिव के सीईओ (ऑपरेशंस)-एल्युमिनियम लाइटवेटिंग प्रिसिजन सॉल्यूशंस (एएलपीएस) और केबल डिवीजन के पद से इस्तीफा दे दिया है।
Borosil
बोरोसिल के बोर्ड ने कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्टाइलनेस्ट इंडिया के जरिए राजस्थान में वैक्यूम-इंसुलेटेड स्टेनलेस-स्टील फ्लास्क, बोतलों और कंटेनरों के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सेटअप करने को मंजूरी दे दी है। इस पर 40 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है।
Tata Communications
टीसी नीदरलैंड के बोर्ड ने टाटा कम्युनिकेशंस की प्रत्यक्ष रूप से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस इंटरनेशनल पीटीई (टीसी सिंगापुर) से 1.67 करोड़ यूरो के अपने शेयरों को वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। टीसी नीदरलैंड्स शेयर बायबैक के बाद टाटा कम्युनिकेशंस की प्रत्यक्ष रूप से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।
Chennai Petroleum Corporation
सरकार ने 2 अप्रैल से एच शंकर को चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का एमडी नियुक्त किया है। नियुक्ति के समय एच शंकर कंपनी के टेक्निकल डायरेक्टर थे और एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
Hindustan Copper
हिंदुस्तान कॉपर ने सहयोग और सूचना के आदान-प्रदान के लिए कॉरपोरेशन नेशनल डेल कोबरे डी चिली (Corporacion Nacional Del Cobre De Chile-CODELCO)) के साथ एक समझौता किया है।
Fortis Healthcare
फोर्टिस हेल्थकेयर ने फोर्टिस मार्क्स के लिए सफल बोली लगाई है।
Simplex Infrastructure
सिम्प्लेक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर ने नॉन-असाइनी लेंडर्स के साथ एकमुश्त समझौता किया है। इस समझौते में नॉन-असाइनी लेंडर्स के 14.56% में से 6.27% को शामिल किया गया है।
Bajaj Healthcare
दयाशंकर पटेल ने व्यक्तिगत कारणों से 15 अप्रैल से बजाज हेल्थकेयर के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है।
Allcargo Logistics
ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स की सहायक कंपनी इकोहोल्ड एनवी ने 31 मार्च से 2.2 लाख डॉलर में इको वर्ल्डवाइड (जापान) में अतिरिक्त 10% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। अधिग्रहण के बाद इकोहोल्ड एनवी के पास इको वर्ल्डवाइड (जापान) में 100% हिस्सेदारी है।
Dhampur Bio Organics
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स के बोर्ड ने कंपनी का नाम धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स से दिविजा बायो ऑर्गेनिक्स में बदलने को मंजूरी दे दी है। हालांकि इसके लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी भी लेनी होगी।
बल्क डील्स
Shri Ahimsa Naturals
पीजी फॉइल्स ने श्री अहिंसा नेचुरल्स के 5.76 लाख शेयर, जेनेसिस ग्रैंड जनरल ट्रेडिंग एलएलसी ने 2.16 लाख शेयर और वरदा ट्रेडिंग ने 140 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 3.6 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं वीबीक्यूब वेंचर्स फंड ने इसी भाव पर 1.32 लाख शेयर बेचे हैं। इसके शेयरों की 2 अप्रैल को एनएसई एसएमई पर एंट्री हुई थी।
Bright Outdoor Media
एजिस इन्वेस्टमेंट फंड ने 499.94 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर ब्राइट आउटडोर मीडिया के अतिरिक्त 2.7 लाख शेयर खरीदे। वहीं आशीष पन्नालाल नंदा 499.86 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर अपने पास के सभी 2.7 लाख शेयर बेच दिए।
लिस्टिंग
आज आईडेटिएक्सवेब के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो एसएएल ऑटोमोटिव के बोनस की एक्स-डेट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।