Get App

Stocks to Watch: आज निफ्टी की पांच एक्सपायरी, इंट्रा-डे में ये शेयर मचाएंगे धमाल

Stocks to Watch: लगातार दो कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद लगातार दो कारोबारी दिन घरेलू मार्केट में रिकवरी हुई लेकिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अभी भी 11 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 9:09 AM
Stocks to Watch: आज निफ्टी की पांच एक्सपायरी, इंट्रा-डे में ये शेयर मचाएंगे धमाल
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 631.55 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 76532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.90% यानी 205.85 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23163.10 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से आज घरेलू मार्केट में भी सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आज निफ्टी 50 (Nifty 50) की मंथली एक्सपायरी है और साथ ही बैंक निफ्टी (Bank Nifty), फिन निफ्टी (Fin Nifty), मिडकैप निफ्टी (MidCap Nifty) और निफ्टी नेक्स्ट 50 (Nifty Next 50) की भी एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले एफएमसीजी को छोड़ मार्केट को आज हर सेक्टर के शेयरों से अच्छा सपोर्ट मिला है। इसके चलते दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 631.55 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 76532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.90% यानी 205.85 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23163.10 पर बंद हुआ था।

अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा एक शेयर की लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, बजाज फिनसर्व, श्री सीमेंट, गेल (इंडिया), बैंक ऑफ बड़ौदा, पीबी फिनटेक, आवास फाइनेंसर्स, एस्ट्रल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोकॉन, केयर रेटिंग्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डाबर इंडिया , इंडेजीन, जिंदल स्टील एंड पावर, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, डॉ लाल पैथलैब्स, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, फीनिक्स मिल्स, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर और वारी एनर्जी आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें