Get App

Stocks to Watch: रेलवे कंपनी को JSW ग्रुप से मिला ₹357 करोड़ का ऑर्डर, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Stocks to Watch: रेलवे सेक्टर की कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर कल 1 अप्रैल को कारोबार के दौरान सुर्खियों में रह सकते हैं। कंपनी को JSW ग्रुप से 357.11 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलने की उम्मीद है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 2:02 PM
Stocks to Watch: रेलवे कंपनी को JSW ग्रुप से मिला ₹357 करोड़ का ऑर्डर, कल फोकस में रहेंगे शेयर
Texmaco Rail Shares: पिछले एक महीने में शेयर में 20% से ज्यादा की गिरावट आई है

Stocks to Watch: रेलवे सेक्टर की कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर कल 1 अप्रैल को कारोबार के दौरान सुर्खियों में रह सकते हैं। कंपनी को JSW ग्रुप से 357.11 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने मंगलवार 31 मार्च को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में इस ऑर्डर की जानकारी दी।

क्या है ऑर्डर की डिटेल

इस ऑर्डर के तहत टेक्समैको रेल को रेलवे वैगन और रेक्स (rakes) का निर्माण और सप्लाई करनी होगी। ऑर्डर में BLSS, BLCS और BFNV रेक्स के साथ-साथ BVCM वैगन्स की मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी शामिल है। यह पूरा कॉन्ट्रैक्ट घरेलू स्तर का है और इसे काम शुरू होने की तारीख से 11 महीने के भीतर पूरा करना होगा।

कंपनी के लिए क्यों अहम है यह डील

कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर उसके रेल फ्रेट (माल परिवहन) सेगमेंट को और मजबूत करेगा। टेक्समैको रेल लगातार प्राइवेट और इंडस्ट्रियल क्लाइंट्स के लिए सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम कर रही है, और यह नया ऑर्डर उसी रणनीति को आगे बढ़ाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें