Get App

सोमवार 12 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Apollo Hospitals के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 6613 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Apollo Hospitals के शेयर में 6650 से 6700 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 6570 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 6:08 PM
सोमवार 12 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
Bank Of India पर मिडकैप सेगमेंट से Chola Securities के धर्मेश कांत ने 119 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। इससे तेल-गैस, एनर्जी, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। ऑटो, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी नजर आई। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादी की बढ़त पर बंद हुए। शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश भरा। सेंसेक्स 820 प्वाइंट चढ़कर 79,706 पर बंद हुआ। निफ्टी 248 प्वाइंट चढ़कर 24,368 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में खरीदारी नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सन टीवी, अपोलो हॉस्पटल्स, सीजी पावर और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com का मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Sun TV

manasjaiswal.com का मानस जायसवाल ने कहा कि सन टीवी के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 910 के स्ट्राइक वाली कॉल 33 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 50 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 19 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Apollo Hospitals Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से अपोलो हॉस्पिटल्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 6650 से 6700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 6570 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 6613 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें