सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में मजबूत बॉटम बन गया है। शुक्रवार का 21777 का निचला स्तर अब मजबूत बॉटम बन गया है। मजबूत बॉटम वो होता है जहां से खराब खबर के बावजूद बाजार चलता है। शुक्रवार का 21,777 का निचला स्तर अब नहीं टूटना चाहिए। ईरान-इजरायल तनाव का अब ज्यादा असर नहीं होगा। ब्रेंट क्रूड के दाम भी काफी गिर चुके हैं। निफ्टी की गिरावट में निवेशकों को ETF में 20 फीसदी के दो हिस्से डालने का मौका मिला है। बाकी के 3 हिस्से किसी बड़ी गिरावट में डालेंगे। निफ्टी जल्द एक बार फिर नया हाई लगाएगा। निवेश बनाएं रखें और भारत की ग्रोथ स्टोरी में भरोसा रखें।
