सुदर्शन केमिकल ने जर्मनी के Heubach ग्रुप को खरीदने का एलान किया है। ये डील 1180 करोड़ में होने की उम्मीद है। अगले 3 से 4 महीने में डील पूरी होने की संभावना है। Heubach ग्रुप दुनिया की दूसरी बड़ी पिगमेंट पोर्टफोलियो कंपनी है। Heubach के प्रोडक्ट का इस्तेमाल पेंट, प्लास्टिक और प्रिंटिंग में होता है। यूरोप, अमेरिका और APAC क्षेत्र में कंपनी का कारोबार है। दुनियाभर में Heubach ग्रुप की 17 यूनिटें हैं। Heubach ग्रुप पिछले 2 साल से वित्तीय संकट से जूझ रहा है। लागत बढ़ने, इंन्वेंट्री और ऊंची ब्याज दरों ने कंपनी की स्थिति बिगड़ दी है। इस डील पर बात करने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े सुदर्शन केमिकल के MD राजेश राठी।
