Get App

Sula Vineyards Share Price: शानदार Q3 ने बढ़ाई खरीदारी, 12% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर, IPO निवेशक अब इतने फायदे में

Sula Vineyard Share Price: देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला के लिए दिसंबर तिमाही अब तक की सबसे शानदार तिमाही रही। इसके चलते निवेशक इसमें जमकर पैसा लगा रहे हैं और शेयरों में उछाल दिख रही है। आज बीएसई पर यह 12 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 12:52 PM
Sula Vineyards Share Price: शानदार Q3 ने बढ़ाई खरीदारी, 12% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर, IPO निवेशक अब इतने फायदे में
Sula Vineyards की घरेलू वाइन मार्केट में 50 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। वहीं यह देश की इकलौती लिस्टेड कंपनी है जिसकी घरेलू मार्केट में पिछले साल 22 दिसंबर 2022 को एंट्री हुई थी।

Sula Vineyards Share Price: देश की सबसे बड़ी और इकलौती लिस्टेड वाइन कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी का रुझान दिख रहा है। दिसंबर 2022 तिमाही की बिक्री के शानदार आंकड़े सामने आने के बाद निवेशक इसमें पैसे लगा रहे हैं। इस वजह से बीएसई पर आज यह 12 फीसदी से अधिक उछाल के साथ 368.20 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यह Sula Vineyards के शेयरों का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि आईपीओ निवेशक अभी भी महज तीन फीसदी फायदे में हैं। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 357 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और शेयर पिछले महीने 22 दिसंबर 2022 को लिस्ट हुए थे।

Sula Vineyards के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही

सुला ने 13 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में दिसंबर तिमाही के बिक्री के आंकड़ों की जानकारी दी। इस फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के खुद के ब्रांड और वाइन टूरिज्म बिजनेस की ग्रॉस बिलिंग का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिसंबर 2022 तिमाही में सुला के खुद के ब्रांड की ग्रॉस बिलिंग 187.2 करोड़ रुपये रही जो सालाना आधार पर 13 फीसदी अधिक रही। वहीं वाइन टूरिज्म बिजनेस भी सालाना आधार पर 13 फीसदी उछलकर 23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें