BTST/STBT Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन और दिसंबर सीरीज के पहले दिन शुक्रवार 29 नवंबर को बाजार में तेजी रही। निफ्टी 217 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 131 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 759 प्वाइंट चढ़कर 79 हजार 803 पर बंद हुआ। कल बाजार में फार्मा, इंफ्रा, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए तो रियल्टी, PSU बैंक शेयरों में दबाव नजर आया। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-