Get App

Sun Pharma खरीद रही अमेरिका में लिस्टेड कंपनी, इन फायदों पर शेयर बने रॉकेट

Sun Pharma News: अमेरिका में लिस्टेड कंपनी ऑर्गेनन को भारत की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी सन फार्मा खरीद रही है। इसके लिए एग्रीमेंट हो चुका है। $1175 करोड़ की यह डील पूरी तरह से कैश में होनी है। जानिए इस खरीदारी के लिए सन फार्मा पैसों का इंतजाम कैसे करेगी और इस डील से इसे फायदा क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 3:57 PM
Sun Pharma खरीद रही अमेरिका में लिस्टेड कंपनी, इन फायदों पर शेयर बने रॉकेट
Organon का अधिग्रहण Sun Pharma की इनोवेटिव दवाओं के बिजनेस को बढ़ाने की स्ट्रैटेजी के हिसाब से है।

Sun Pharma News: देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा ने आज धमाकेदार ऐलान किया। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि अमेरिका में लिस्टेड ऑर्गेनन (Organon) को अधिग्रहण के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट हुआ है। इस डील का उद्देश्य लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन और दोनों कंपनियों के कंप्लिमेंट्री पोर्टफोलियो के जरिए बिजनेसेज को मजबूत बनाना है। इसका असर आज सन फार्मा के शेयरों पर भी दिखा। आज बीएसई पर यह 7.03% की बढ़त के साथ ₹1733.80 (Sun Pharma Share Price) के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह ₹1,766.65 तक पहुंचा था।

इस एग्रीमेंट के तहत सन फार्मा $1175 करोड़ (₹1.11 लाख करोड़) के एंटरप्राइज वैल्यू पर ऑर्गेनन की 100% आउटस्टैंडिंग इक्विटी हासिल करेगी। ऑर्गेनन के शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर कैश में $14 मिलेंगे जोकि शुक्रवार को इसके शेयरों के क्लोजिंग प्राइस से 24% प्रीमियम पर है। ऑर्गेनन के शेयरों की वैल्यू पहले ही 8 अप्रैल से डबल हो चुकी है, जब इस सौदे को लेकर पहली बार जानकारी सामने आई थी। शुक्रवार को इसके शेयर 30% ऊपर चढ़े थे। यह सौदा कैश में होगा और इसके लिए कंपनी ने अपने पास मौजूदा कैश रिसोर्सेज के साथ-साथ बैंकों से लोन की मदद लेगी। यह सौदा सन फार्मा की एक सब्सिडरी और ऑर्गेनन के विलय के जरिए होगी और नियामकीय मंजूरी के साथ इसके अगले साल 2027 के शुरुआती महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।

Sun Pharma को कैसे होगा फायदा?

ऑर्गेनन का अधिग्रहण सन फार्मा की इनोवेटिव दवाओं के बिजनेस को बढ़ाने की स्ट्रैटेजी के हिसाब से है। इस डील से कंपनी को कई बड़े फायदे मिलेंगे जैसे कि दोनों को मिलाकर करीब $1240 करोड़ के रेवेन्यू के साथ यह दुनिया की 25 सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में शुमार हो जाएगी, स्थापित ब्रांडेड जेनेरिक्स में मजबूत स्थिति, कुल रेवेन्यू का 27% इनोवेटिव दवाओं से आएगा, महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी टॉप-3 कंपनियों में शुमार और बायोसिमिलर्स में दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी कंपनी होना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें