Get App

Sunita Tools IPO Listing: 7% के लिस्टिंग गेन के बाद घटा मुनाफा, आईपीओ को लेकर क्रेजी थे निवेशक

Sunita Tools IPO Listing: मोल्ड बेस और मशीन पार्ट्स बनाने वाली सुनीता टूल्स (Sunita Tools) के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने भर-भरकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 21 गुना से अधिक भरा था। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 11, 2023 पर 5:29 PM
Sunita Tools IPO Listing: 7% के लिस्टिंग गेन के बाद घटा मुनाफा, आईपीओ को लेकर क्रेजी थे निवेशक

Sunita Tools IPO Listing: मोल्ड बेस और मशीन पार्ट्स बनाने वाली सुनीता टूल्स (Sunita Tools) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने भर-भरकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 21 गुना से अधिक भरा था। पांच दिनों तक यह इश्यू खुला था लेकिन ओवरसब्सक्राइब यह पहले दिन ही हो गया था। पहले दिन ओवरऑल यह 1.71 गुना भरा था जिसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.47 गुना भरा था। आईपीओ के तहत 145 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।

आज BSE SME पर इसकी 155 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 6.90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Sunita Tools Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर टूट गए। फिसलकर यह 147.25 रुपये (Sunita Tools Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशकों का मुनाफा घटकर 1.55 फीसदी रह गया है।

एक चुटकी बंपर मुनाफे की, Goyal Salt ने पहले ही दिन तीन गुना कर दिया निवेश

Sunita Tools IPO पहले ही दिन भर गया था पूरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें