Supriya Lifescience का आईपीओ 16 दिसंबर 2021 को खुलेगा। 3 दिनों का यह आईपीओ 16 दिसंबर को खुलकर 20 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा

Supriya Lifescience का आईपीओ 16 दिसंबर 2021 को खुलेगा। 3 दिनों का यह आईपीओ 16 दिसंबर को खुलकर 20 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा
इस आईपीओ की प्राइस बैंड 265 रुपये से 274 रुपये तय किया गया है। इसकी लॉट साइज 54 शेयरों और उसके बाद उसी के गुणाक में होगी। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 700 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस आईपीओ में 200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के प्रमोटर सतिश वामन वाघ (Satish Waman Wagh) 500 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।
वर्तमान में प्रमोटर की होल़्डिंग 99.26 फीसदी है जबकि प्रमोटर ग्रुप की होल्डिंग 0.72 फीसदी है। इस आईपीओ के फ्रेश इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी की विस्तार योजनाओं, कर्ज के भुगतान और सामान्य कामकाज में होगा। इस इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा QIB के लिए रिजर्व है। जबकि 15 फीसदी हिस्सा गैरसंस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व है। बाकी 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है।
Supriya Lifescience भारत की API बनाने वाली लीडिंग कंपनियों में से एक है। 31 अक्टूबर 2021 तक कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 38 API शामिल थे। कंपनी दुनिया भर के 86 देशों में 1,296 कस्टमरों को आपूर्ति करती है जिसमें 346 डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं। ICICI Securities और Axis Capital के इस आईपीओ के बुकरनिंग लीड मैनेजर हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।