Suzlon Energy Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी का शेयर आगे चलकर 73 रुपये को लेवल छू सकता है। यह शेयर के 26 जुलाई के भाव से 18 प्रतिशत ज्यादा है। यह उम्मीद जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज ने जताई है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 73 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (GWEC) को उम्मीद है कि FY32E तक भारत 122GW स्थापित पवन क्षमता तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा, सरकार की योजना 2027 तक हर साल 10GW का एक्सक्लूसिव विंड टेंडर आयोजित करने की है।
