Get App

बजट के दिन Suzlon Energy के शेयर में जमकर खरीद, 5% उछाल के साथ छुआ अपर प्राइस बैंड

Suzlon Energy Stock Price: पिछले एक साल में सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 190 प्रतिशत उछला है। कंपनी की आमदनी जून 2024 तिमाही में बढ़कर 2,016 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,348 करोड़ रुपये थी। शानदार तिमाही नतीजों के चलते सुजलॉन एनर्जी स्टॉक में जबर्दस्त खरीद है। शुद्ध मुनाफा लगभग तीन गुना होकर 302 करोड़ रुपये हो गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 23, 2024 पर 5:56 PM
बजट के दिन Suzlon Energy के शेयर में जमकर खरीद, 5% उछाल के साथ छुआ अपर प्राइस बैंड
Suzlon Energy का शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 57.37 रुपये पर खुला।

Suzlon Energy Share Price: 23 जुलाई को बजट 2024 के दिन एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 5 प्रतिशत तक की तेजी आई और अपर प्राइस बैंड हिट हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले अप्रैल-जून 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान सुजलॉन एनर्जी का शुद्ध मुनाफा लगभग तीन गुना होकर 302 करोड़ रुपये हो गया है। मुनाफे में यह वृद्धि ज्यादा आमदनी के कारण हुई है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध मुनाफा 101 करोड़ रुपये रहा था।

शानदार तिमाही नतीजों के चलते स्टॉक में जबर्दस्त खरीद है। Suzlon Energy का शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 57.37 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक उछला और 57.82 रुपये पर अपर सर्किट गया। कंपनी का मार्केट कैप 78700 करोड़ रुपये है।

Q1 में इनकम कितनी बढ़ी

कंपनी की आमदनी जून 2024 तिमाही में बढ़कर 2,016 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,348 करोड़ रुपये थी। सुजलॉन के पास 30 जून तक 1,197 करोड़ रुपये की शुद्ध नकदी मौजूद थी। कंपनी में प्रमोटर्स के पास 13.27 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 86.73 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें