Get App

Suzlon Energy का शेयर ₹100 तक जाएगा? लगातार चौथे दिन 5% का अपर सर्किट, 14 साल की ऊंचाई पर भाव

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में तूफानी तेजी का सिलसिला सोमवार 12 अगस्त को भी जारी रहा। कंपनी के शेयर लगातार चौथे दिन 5% के अपर सर्किट में लॉक हो गए। इसके साथ ही इसका भाव 80 रुपये के पार पहुंच गया, जो पिछले करीब 14 सालों यानी जनवरी 2010 के बाद का इसका सबसे ऊंचा स्तर है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 7:15 PM
Suzlon Energy का शेयर ₹100 तक जाएगा? लगातार चौथे दिन 5% का अपर सर्किट, 14 साल की ऊंचाई पर भाव
Suzlon Energy Shares: पिछले 12 महीनों में स्टॉक में 300% की बढ़ोतरी हुई है

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में तूफानी तेजी का सिलसिला सोमवार 12 अगस्त को भी जारी रहा। कंपनी के शेयर लगातार चौथे दिन 5% के अपर सर्किट में लॉक हो गए। इसके साथ ही इसका भाव 80 रुपये के पार पहुंच गया, जो पिछले करीब 14 सालों यानी जनवरी 2010 के बाद का इसका सबसे ऊंचा स्तर है। विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी का शेयर इस साल अबतक 110% के रिटर्न के साथ दोगुने से भी अधिक बढ़ चुका है। बस पिछले एक महीने में इसमें करीब 50 फीसदी की तेजी आई है।

इससे पहले इस शेयर ने पिछले शुक्रवार 9 अगस्त को 1 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार करने की उपलब्धि अपने नाम की थी। सुजलॉन एनर्जी ने साल 2005 में शेयर बाजार में एंट्री की थी और इसका आईपीओ 500 रुपये के भाव पर आया था। हालांकि कंपनी के कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव के बाद साल 2019 में इसके शेयर की कीमत गिरकर 2 रुपये के स्तर तक आ गई है। हालांकि पहले 2023 और फिर इस साल इसके शेयरों में काफी तेजी आई हैं।

सुजलॉन एनर्जी को कवर करवे वाले 5 में से 3 एनालिस्ट्स ने इस शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है। वहीं बाकी 2 ने इसे होल्ड रेटिंग दी है। ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के सच्चितानंद उत्तेकर ने 2 अगस्त को CNBC-TV18 को बताया, "सुजलॉन हाल ही में अपने 11 साल के एक्यूम्यूलेशन जोन से ब्रेकआउट दिया है। शेयर में मौजूदा अपट्रेड के 95 से 115 रुपये के जोन तक पहुंचने का अनुमान है। चूंकि तत्काल स्विंग बेस 65 रुपये के आसपास बना है। ऐसे में वीकली आधार पर 62 रुपये से नीचे आने तक स्टॉक में लॉन्ग पोजिशन को बनाए रखा जा सकता है। साथ ही गिरावट पर खरीदारी की रणनीति को अपनाया जा सकता है।"

चार्ट पर, सुजलॉन के शेयर ओवरबॉट जोन में हैं। उनका रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 80 पर है। 70 से ऊपर का RSI आंकड़ा बताता है कि स्टॉक "ओवरबॉट" जोन में है। दोपहर 1 बजे के करीब, सुजलॉन एनर्जी के शेयर 5 फीसदी बढ़कर 80.36 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले 12 महीनों में स्टॉक में 300% की बढ़ोतरी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें