Suzlon News: विंड टर्बाईन बनाने वाली सुजलॉन के शेयरों में आज जोरदार तेजी दिख रही है। कंपनी एक कंपनी रेनोम एनर्जी सर्विसेज की 76 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है। इसके ऐलान के बाद आज सुजलॉन के शेयर 4 फीसदी से अधिक उछल गए। सुजलॉन यह खरीदारी दो किश्तों में करेगी। शेयरों की बात करें तो BSE पर यह 5 फीसदी के उछाल के साथ 69.57 रुपये पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। यह इसके एक साल के रिकॉर्ड हाई से 3.04 फीसदी डाउनसाइड है। 5 अगस्त 2024 को यह एक साल के रिकॉर्ड हाई 71.75 रुपये के भाव (Suzlon Energy Share Price) पर था। पिछले साल 8 अगस्त 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 18.37 रुपये पर था।
