Get App

Swaraj Engines Q2 Results: महिंद्रा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 22% बढ़ा, शेयर ने भरा 15% तक का फर्राटा

Swaraj Engines Q2 Results: सितंबर 2026 ति​माही में EBITDA सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 86.45 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन बढ़कर 13.61 प्रतिशत रहा। स्वराज इंजन्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास 52.11 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग है

Ritika Singhअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 3:08 PM
Swaraj Engines Q2 Results: महिंद्रा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 22% बढ़ा, शेयर ने भरा 15% तक का फर्राटा
Swaraj Engines का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 635.19 करोड़ रुपये रहा।

कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन बनाने वाली स्वराज इंजन्स के शेयर में 12 अक्टूबर को दिन में लगभग 15 प्रतिशत तक का शानदार उछाल दिखा। BSE पर शेयर 3950 रुपये के हाई तक गया। कंपनी के जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद शेयर में खरीद बढ़ी। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 60.57 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 49.68 करोड़ रुपये था।

स्वराज इंजन्स ने शेयर बाजारों को बताया कि ऑपरेशंस से रेवेन्यू 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 635.19 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 504 करोड़ रुपये था। खर्च 555.39 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 441.90 करोड़ रुपये के थे।

सितंबर 2026 ति​माही में ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 86.45 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 68 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन बढ़कर 13.61 प्रतिशत रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 13.49 प्रतिशत था। सितंबर 2026 तिमाही में इंजनों की बिक्री एक साल पहले लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 61,216 यूनिट रही।

सितंबर 2026 छमाही में कैसा रहा बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें