Nifty 50 अच्छी तेजी के बाद 18,450-18,650 की रेंज में कंसॉलिडेट हो रहा है। अगर यह 18,450 के नीचे गिर जाता है तो हम मार्केट में प्रॉफिट-बुकिंग की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे में 18,181 अगला सपोर्ट लेवल होगा, जबकि निफ्टी के 18,650 के ऊपर ट्रेड करने पर यह 18,888 की तरफ बढ़ सकता है। बैंक निफ्टी में भी इसके 20-DMA के ऊपर कंसॉलिडेशन दिख रहा है, जो 43,900 पर है। तेजी की स्थिति में 44,500 अगला रेसिस्टेंस होगा। इसे पार करने के बाद यह 45,000 की तरफ बढ़ सकता है। गिरावट की स्थिति में अगर यह अपने 20-DMA से नीचे फिसल जाता है तो हम प्रॉफिट-बुकिंग की उम्मीद कर सकते हैं। तब 43,000 अगला सपोर्ट लेवल होगा।