Talbros Automotive Share Price: गैस्केट्स, हीट शील्ड्स, होज, चेसिस और सस्पेंशन सिस्टम्स, एंट्री-वाइब्रेशन कंपोनेंट्स और फोर्जिंग्स बनाने वाली टालब्रोस ऑटोमोटिव के शेयरों में आज दबाव दिख रहा है। इसके पहले 580 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स के दम पर दो ही कारोबारी दिनों में इसने निवेशकों की करीब 40 फीसदी कमाई करा दी। अब आज मुनाफावसूली और कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में इसके शेयर 4 फीसदी से अधिक फिसल गए। आज बीएसई पर यह 3.02 फीसदी की गिरावट के 313.60 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 347.75 रुपये की ऊंचाई तक भी पहुंचा था और मुनाफावसूली के चलते 308.60 रुपये तक फिसल गया था।
