टाटा ग्रुप की NBFC टाटा कैपिटल लिमिटेड के शेयरों पर 13 अप्रैल को नजर रहेगी। इसकी वजह है कि कंपनी का 6 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन आज सोमवार को खत्म हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद टाटा कैपिटल के लगभग 285.8 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 67% हैं। याद रहे कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि शेयर तुरंत ही खुले बाजार में बेच दिए जाएंगे, बल्कि इसका मतलब सिर्फ यह है कि अब इन शेयरों में भी ट्रेडिंग हो सकेगी।
