Tata Chemicals Share Price: टाटा ग्रुप की केमिकल कंपनी टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी कमजोर हुए हैं। हालांकि ग्लोबल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley) का अनुमान है कि इसमें आगे अच्छी तेजी के संकेत दिख रहे हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक इसके शेयरों में पियर्स की तुलना में ज्यादा तगड़ा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। मौजूदा लेवल से यह 21 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 980.00 रुपये (Tata Chemicals Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 25000 करोड़ रुपये है।
