Get App

टाटा के शेयर में 3.5% की तेजी, AI को लेकर बड़ी डील का ऐलान, आपका भी लगा है दांव?

Tata Communications share price : टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरों में गुरुवार 24 अक्टूबर को 3 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली। यह तेजी दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी, NVIDIA के साथ एक साझेदारी के ऐलान के बाद आई। इस साझेदारी के तहत टाटा कम्युनिकेशंस ने NVIDIA-एक्सेलेरेटेड कंप्यूटिंग के साथ अपने नए AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लॉन्च किया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 3:38 PM
टाटा के शेयर में 3.5% की तेजी,  AI को लेकर बड़ी डील का ऐलान, आपका भी लगा है दांव?
Tata Communications shares: पिछले 3 दिनों से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही थी

Tata Communications share price : टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरों में गुरुवार 24 अक्टूबर को 3 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली। यह तेजी दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी, NVIDIA के साथ एक साझेदारी के ऐलान के बाद आई। इस साझेदारी के तहत टाटा कम्युनिकेशंस ने NVIDIA-एक्सेलेरेटेड कंप्यूटिंग के साथ अपने नए AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लॉन्च किया। इसके तहत, टाटा कम्युनिकेशंस अपने AI क्लाउड ऑफरिंग्स में NVIDIA NIM माइक्रोसर्विसेज, NVIDIA ओमनीवर्स और NVIDIA आइजैक प्लेटफार्म जैसी आधुनिक NVIDIA सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस को इंटीग्रेट करेगी।

इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया और NSE पर शेयर की कीमत 1,841.95 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले 3 दिनों से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही थी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "इस साल के अंत तक टाटा कम्युनिकेशंस हूपर GPUs के बड़े पैमाने पर तैनाती के पहले चरण की शुरुआत करेगा, जिससे यह भारत में NVIDIA हूपर GPU क्लाउड-बेस्ड सुपरकंप्यूटर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन जाएगा।"

दूसरे चरण के तहत 2025 में ब्लैकवेल GPUs के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर का और विस्तार करने की योजना है। कंपनी ने कहा कि यह साझेदारी भारत की AI यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें