Haldiram's में हिस्सेदारी नहीं खरीदेगी Tata Consumer, शेयरों को 3% का तगड़ा झटका

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंज्यूमर इकाई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स स्नैक्स कंपनी हल्दीराम्स (Haldiram's) को खरीदने वाली है, इस खुलासे पर बुधवार को टाटा कंज्यूमर के शेयर 4% से ज्यादा उछल गए थे। हालांकि अब दोनों कंपनियों ने सफाई दी कि इस प्रकार की कोई बातचीत नहीं हो रही है तो आज यह शेयर करीब 3 फीसदी टूट गया

अपडेटेड Sep 07, 2023 पर 3:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीकाजी की मौजूदगी राजस्थान, असम और बिहार में है, जबकि हल्दीराम दिल्ली समेत पूरे भारत में मौजूद है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Consumer Products Share Price: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंज्यूमर इकाई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स स्नैक्स कंपनी हल्दीराम्स (Haldiram's) को नहीं खरीदने वाली है। यह सामने आने पर शेयरों को तगड़ा झटका लगा है और इंट्रा-डे में करीब 3 फीसदी टूट गए। इस पहले टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) ने स्नैक चेन हल्दीराम्स में हिस्सेदारी खरीदने वाली है, इस रिपोर्ट पर बुधवार 6 सितंबर को शेयर 4 फीसदी से अधिक उछल गए थे। हालांकि अब जब टाटा ग्रुप कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में स्पष्ट कर दिया कि हल्दीराम्स के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है तो शेयर टूट गए। आज  बीएसई पर यह 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ 859 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 853.85 रुपये तक आ गया था।

    Haldiram's ने भी किया इनकार

    6 सितंबर को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी थी कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स हल्दीराम्स में कम से कम 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि दोनों कंपनियों के बीच बातचीत हल्दीराम्स के वैल्यूएशन को लेकर अटक रही थी। टाटा कंज्यूमर को हल्दीराम्स की 1000 करोड़ डॉलर की वैल्यू काफी महंगी लग रही थी। हालांकि अब दोनों कंपनियों ने साफ कर दिया है कि इस सौदे को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही है। टाटा कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है तो हल्दीराम्स ने सीएनबीसी-टीवी 18 को यह बताया है।


    CPS Shapers में पहले ही दिन पैसा डबल, 143% प्रीमियम पर लिस्टिंग ने किया निहाल

    Tata Consumer के बारे में डिटेल्स

    टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स मुख्य रूप से चाय कंपनी है। टाटा कंज्यूमर प्रोक्ट्स का ब्रिटिश चाय कंपनी टेटले (Tetley) पर मालिकाना हक है और भारत में स्टारबक्स Starbucks) के साथ इसकी साझेदारी है। अप्रैल-जून 2023 में टाटा कंज्यूमर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.44 फीसदी बढ़कर 3,741 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान नेट प्रॉफिट 22.02 फीसदी उछलकर 338 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 1 फीसदी बढ़कर 15 फीसदी पर पहुंच गया।

    Mono Pharmacare की 4% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद तेजी, पहले ही दिन लग गया अपर सर्किट

    वहीं दूसरी तरफ हल्दीराम्स की शुरुआत 1937 में एक छोटी सी दुकान से हुई है। यह अपने कुरकुरे "भुजिया" स्नैक के लिए प्रसिद्ध है जिसकी बिक्री गली-नुक्कड़ के दुकानों पर 10 रुपये के पैक में भी होती है। यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के मुताबिक भारत में नमकीन स्नैक मार्केट करीब 620 करोड़ डॉलर का है और इसमें हल्दीराम्स की लगभग 13% हिस्सेदारी है। लेज (Lays) चिप्स के लिए मशहूर पेप्सी की भी लगभग 13% हिस्सेदारी है। हल्दीराम्स के स्नैक्स की बिक्री देश के बाहर सिंगापुर और अमेरिका में भी होती है। स्थानीय भोजन, मिठाईयां और वेस्टर्न कुजिन बेचने वाले इसके लगभग 150 रेस्तरां हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।