टाटा ग्रुप जल्द ही टाटा संस का IPO ला सकती है। कंपनी 1 से डेढ़ साल में टाटा संस की लिस्टिंग करा सकती है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी -आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि इस मेगा आईपीओ के आने की खबर का असर आज तमाम टाटा ग्रुप की कंपनियों पर देखने को मिला है। इस आईपी को आने में 1 से डेढ़ साल लग सकते हैं। लेकिन इस अवधि में टाटा समूह के शेयरों में बड़ी वैल्यू अनलॉकिंग होती दिख सकती है।
