Tata Motors का योग्य कर्मचारियों को तोहफा, ESOP के तहत दिए 30,000 से अधिक शेयर

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने कुछ योग्य कर्मचारियों को एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) के तहत 30,831 ऑर्डिनरी शेयर आवंटित किए गए हैं। 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले इन शेयरों को 345 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किया गया है। कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 5:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा मोटर्स का कुल पेड-अपर शेयर कैपिटल अब बढ़कर 664,31,19,635 रुपये हो गया है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने कुछ योग्य कर्मचारियों को एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) के तहत 30,831 ऑर्डिनरी शेयर आवंटित किए गए हैं। 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले इन शेयरों को 345 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किया गया है। कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। टाटा मोटर्स ने बताता, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी की अलॉटमेंट कमिटी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 30,831 ऑर्डिनरी शेयरों को 345 रुपये के भाव पर योग्य कर्मचारियों को स्टॉक ऑप्शन स्कीम के तहत आवंटन को मंजूरी दे दी है।"

कंपनी ने बताया कि इस अलॉटमेंट के बाद उसका कुल पेड-अपर शेयर कैपिटल 664,30,57,973 रुपये से बढ़कर 664,31,19,635 रुपये हो गया है, जो 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 332,13,21,065 ऑर्डिनरी शेयरों में विभाजित है।

इस बीच टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार 11 जनवरी को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। जबकि इस दौरान ऑटो इंडेक्स में कमजोरी का माहौल रहा। कंपनी के शेयर आज एनएसई पर 1.04% फीसदी बढ़कर 417.20 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं पिछले 3 दिनों में इसमें करीब 9.20 फीसदी की तेजी आ चुकी है।


यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव से निवेशकों को आज ₹50,000 करोड़ का घाटा, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हुए बंद

टाटा मोटर्स ने सोमवार 9 जनवरी को बताया कि उसकी स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) की थोक बिक्री मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 79,591 यूनिट्स रही। वहीं उसकी रिटेल बिक्री इस तिमाही में 5.9 प्रतिशत बढ़कर 84,827 यूनिट्स रही। इसी के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखी गई। JLR ने कहा कि उसे अपने वाहनों की मजबूत मांग दिख रही है।

इस बीच टाटा मोटर्स ने अपनी एक सब्सिडियरी के जरिए फोर्ड इंडिया के साणंद स्थित प्लांट का अधिग्रहण भी पूरा करने की जानकारी दी है। यह पूरी डील करीब 725.7 करोड़ रुपये में हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।