शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव से निवेशकों को आज ₹50,000 करोड़ का घाटा, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हुए बंद

Share Market Close: भारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार 11 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स जहां 9.98 अंक गिरकर 60,105.50 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी फिसलकर 17,895.70 के स्तर पर आ गया। इस उठा-पटक भरे कारोबार के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 8:28 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 280.30 लाख करोड़ रुपये हो गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Share Market Close: भारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार 11 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 9.98 अंक या 0.017% गिरकर 60,105.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 18.45 अंक या 0.10% फिसलकर 17,895.70 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मेटल शेयरों में जहां उछाल देखी गई। वहीं एफएमसीजी, फार्मा और ऑटो शेयर के इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। BSE मिडकैप इंडेक्स भी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इस उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

    निवेशकों को ₹52 हजार करोड़ का नुकसान

    BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार 11 जनवरी को घटकर 280.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 10 जनवरी 280.82 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 52 हजार करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई है।

    सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में आज रही सबसे अधिक तेजी


    सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक 1.70 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), टीसीएस (TCS) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में सबसे अधिक उछाल देखने को मिली और ये करीब 1.22% से लेकर 1.58% की उछाल के साथ बंद हुए।

    यह भी पढ़ें- Stock News: तीन दिन में ही 38% चढ़ गए शेयर, इतनी तेज उछाल पर देनी पड़ गई सफाई, इस ऑटो पार्ट कंपनी में आपने लगाए हैं पैसे?

    सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

    वहीं सेंसेक्स के 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 3.37% की सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टाइटन (Titan), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और नेस्ले इंडस्ट्रीज (Nestle Industries) भी आज 1.25 फीसदी से लेकर 1.99 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

    सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

    sensexstock

    आज 1,816 शेयरों में रही तेजी

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर आज कुल 3,633 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,816 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,660 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 157 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।