Get App

Tata Motors की कुल वैल्यू डीमर्जर के बाद 12% बढ़ी, मार्केट कैप ₹2.7 लाख करोड़ के पार

Tata Motors Demerger: टाटा मोटर्स के ऐतिहासिक डिमर्जर ने निवेशकों के लिए तुरंत ही बड़ी वैल्यू अनलॉक कर दी है। डीमर्जर के बाद बनी दोनों नई कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू बुधवार को 2.7 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई। इसमें टाटा मोटर्स (कमर्शियल व्हीकल्स) और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPVL) शामिल हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 12:49 PM
Tata Motors की कुल वैल्यू डीमर्जर के बाद 12% बढ़ी, मार्केट कैप ₹2.7 लाख करोड़ के पार
Tata Motors Demerger: टाटा मोटर्स का डिमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हुआ था

Tata Motors Demerger: टाटा मोटर्स के ऐतिहासिक डीमर्जर ने निवेशकों के लिए तुरंत ही बड़ी वैल्यू अनलॉक कर दी है। डीमर्जर के बाद बनी दोनों नई कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू बुधवार को 2.7 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई। इसमें टाटा मोटर्स (कमर्शियल व्हीकल्स) और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPVL) शामिल हैं।

दोनों नई कंपनियों की दमदार लिस्टिंग

टाटा मोटर्स ने डीमर्जर के जरिए अपने कमर्शियल व्हीकल और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को दो अलग-अलग कंपनियों में बांट दिया। कमर्शियल व्हीकल बिजनेस वाली कंपनी, टाटा मोटर्स लिमिटेड (TMCV) के शेयर आज 12 नवंबर को 333 रुपये के भाव पर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुए। यह इसके इसके डिस्कवर्ड प्राइस 260.75 रुपये से 28.5% ऊपर था। थी। इस शानदार लिस्टिंग के साथ CV कंपनी का मार्केट कैप 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया।

वहीं टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड (TMPVL) में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का बिजनेस शामिल हैं। इसके शेयर इस समय 407.6 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे बैं, जिससे इसका मार्केट वैल्यूएशन ₹1.5 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें