Get App

Tata Motors Share Price: JLR की Q2 रिटेल बिक्री घटी, स्टॉक 2% फिसला, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

टाटा पर जेपी मॉर्गन ने "ओवरवेट" रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1250 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। जेपी मॉर्गन ने कहा कि अनुमान के मुताबिक JLR की होलसेल्स आंकड़ों में कमजोरी आई है। JLR के मिक्स में सुधार जारी है। एल्युमिनियम सप्लाई में दिक्कतों के चलते प्रोडक्शन में कमी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 10:43 AM
Tata Motors Share Price: JLR की Q2 रिटेल बिक्री घटी, स्टॉक 2% फिसला, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय
यूबीएस ने टाटा मोटर्स पर "Sell"रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 825 रुपये का टारगेट दिया है।

Tata Motors Share Price:दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स JLR की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 3 फीसदी गिरी है। एल्युमिनियम सप्लाई की दिक्कतों के चलते प्रोडक्शन में भी 7 फीसदी की कमी आई है। हालांकि दूसरी छमाही में प्रोडक्शन और होलसेल वॉल्यूम में रिकवरी की उम्मीद है। फिलहाल 10.32 बजे के आसपास टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर 17.50 रुपये यानी करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 910.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

बता दें कि Q1 में कंपनी की एल्युमिनियम सप्लाई घटने से उत्पादन पर असर देखने को मिला। वहीं होलसेल बिक्री 10% घटकर 87,303 यूनिट पर रहा। FY25 के H2 में उत्पादन, बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। Q2 में रेंज रोवर, RR स्पोर्ट, डिफेंडर का मार्केट शेयर घटा है। मार्केट शेयर 68% के मुकाबले 67% पर रहा है।

इस बीच स्टॉक पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि गैपडाउन पर टाटा मोटर्स को नहीं बेचें। सेल्स में गिरावट को बाजार पचा चुका है। आज बाजार के दूसरे हाफ में स्टॉक में बड़ी रिकवरी संभव है।

वहीं दूसरी तरफ ब्रोकरेज फर्म ने भी स्टॉक्स पर अपनी राय दी है। आइए डालते है उनपर एक नजर।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें